Published On : Thu, Sep 2nd, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: धर्म का रक्षण , अच्छे विचारों की रक्षा यही विहिप का कर्तव्य – अरुण नेटके

Advertisement

विश्व हिंदू परिषद ने मनाया 57 वां स्थापना दिवस

गोंदिया: विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अवसर पर 30 अगस्त सोमवार को स्थानीय अग्रसेन भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता ( विहिप विदर्भ प्रांत संगठन मंत्री ) अरुण नेटके ने अपने संबोधन में कहा- विहिप की स्थापना 29 अगस्त 1964 को जन्माष्टमी के दिन हुई , 57 वर्ष पूर्ण हुए 58 वर्ष में पदार्पण कर रहे हैं।

दुनिया के 80 देशों में हमारा संपर्क है , हिंदुस्तान के हर प्रांत और हर जिले में विहिप के कार्यकर्ता हैं।

Advertisement

आज देश भर में एक लाख से अधिक विहिप के सेवा प्रकल्प (प्रोजेक्ट ) चल रहे हैं।

संगठन की स्थापना का मुख्य उद्देश्य -गौ रक्षा , सनातन धर्म में घर वापसी , स्वाभिमान जागरण , समरसता का भाव , विदेशों में रह रहे भारतीयों को देश से जोड़े रखना और हिंदू जीवन के मूल्यों का संवर्धन करना है साथ ही धर्म का रक्षण और अच्छे विचारों की रक्षा यही विहिप का कर्तव्य है।
भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण यही आदर्श है हमारे।

घर कैसे चलाना ? घर में यदि रामराज्य लाना है तो भगवान राम का जीवन आचरण में लाना , यह कल्याणकारी है।
और घर के बाहर जीवन कैसा हो ? इसके लिए भगवान कृष्ण के विचार , आचरण में लाना यह अच्छी बात है।
भगवान को चलता है सत्य, सत्य जिसके पास है भगवान उसके पास है तो हम सत्य के पुजारी बनें , हम कर्तव्य के उपासक बनें , हिंदुत्व की रक्षा यही विहिप का उद्देश्य है।

2024 में विहिप को 60 साल पूरे होंगे हिरत महोत्सव मनाया जाएगा तदहेतु हर गांव में विहिप की शाखा हो, हर गांव में मातृशक्ति हो , हर गांव में दुर्गा वाहिनी हो।

विहिप के माध्यम से हिंदू आस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी तथा साप्ताहिक मिलन का कार्यक्रम जैसे उपक्रम चलाए जा रहे है।

कार्यक्रम की प्रस्तावना रमन सिंघल (मंत्री विहिप, भंडारा विभाग) ने रखते कहा- हर प्रखंड में 10 खंड बनाए जाएंगे , घर-घर तक वट वृक्ष के रूप में संगठन को बढ़ाया जाएगा, गोंदिया मोक्ष धाम सेवा समिति के कार्य बेहद ही सराहनीय है।

विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता भीकम शर्मा (अध्यक्ष, विहिप, गोंदिया जिला) ने की।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से देवेश मिश्रा (संयोजक, बजरंग दल, मुंबई क्षेत्र) नवीन जैन(सहसंयोजक, बजरंग दल, विदर्भ प्रांत), मुक्तानंद ढोमने
(अध्यक्ष, विहिप, गोंदिया नगर) दिलीप कुंगवानी (अध्यक्ष, विहिप, मध्य प्रखंड),मनोहर वलेच्छा (अध्यक्ष, विहिप, उत्तर प्रखंड) दारा बैरीसाल (अध्यक्ष, विहिप, दक्षिण पश्चिम प्रखंड) उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन मुकेश उपराड़े (सहमंत्री, विहिप, गोंदिया जिला) द्वारा किया गया। संघटन के गीत का वाचन महेंद्र देशमुख (सत्संग प्रमुख, विहिप, गोंदिया जिला) द्वारा किया गया। आखरी में भारत माता व भगवान श्रीकृष्ण की आरती कर कार्यक्रम का समापन हुआ , इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल के कार्यकर्ता व स्थानीय गणमान्य नागरिक व महिलाये बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.