Published On : Tue, Dec 7th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: प्रवीण तोगड़िया बोले- यूपी चुनाव तय करेंगे अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ?

Advertisement

इशारों इशारों में भाजपा पर कटाक्ष करते कहा- टीवी पर तो तेजस्वी भी जीत रहे थे , पर जो जीता वो सिकंदर , बाकी छछूंदर ?

गोंदिया : अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया गोंदिया पधारे इस दौरान उन्होंने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- केंद्र में सरकार बनाने के लिए ऑलमोस्ट वन फोर्थ सांसदों की संख्या यूपी से आती है इसलिए यूपी चुनाव तय करेंगे , 2024 में दिल्ली का रास्ता।

मान लीजिए अपोजिशन जीता तो उसका निर्णय भी प्राइम मिनिस्टर तय करने में महत्वपूर्ण होगा ? हो सकता है कि जैसे देवगोड़ा बन गया वैसे ही कोई प्रधानमंत्री बन जाए ? इसलिए उत्तर प्रदेश में यह विधानसभा चुनाव के परिणाम मेजर रोल अदा करेंगे के 2024 का रुख क्या होगा ?

मैं 8 दिन के भीतर 17 जिले के 22 स्थानों पर से होकर उत्तर प्रदेश से आ रहा हूं , इस बार जनमानस का रुख बदला बदला सा है।
भाजपा पर इशारो इशारो में कटाक्ष करते तोगड़िया बोले- टीवी पर तो तेजस्वी भी बिहार का चुनाव जीत रहा था , मैंने भी अपने जीवन काल में कई बड़ी सभाएं की है और सभाएं देखी हैं।

Advertisement

जनता की आंख से पता चलता है , उसकी तालियों की गूंज और जोश में लगते नारों से पता चलता है इस बार हवा का रुख क्या होगा।
बात भीड़ की हो तो तेजस्वी की सभा में भी भीड़ थी पर जो जीता वो सिकंदर बाकी छछूंदर। इसलिए यूपी चुनाव तय करेंगे , अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ? मान लीजिए अपोजिशन जीता तो उसका निर्णय भी प्राइम मिनिस्टर तय करने में होगा।


हो सकता है जैसा देवगोड़ा बन गया वैसा ही कोई बन जाए ?
सलमान खुर्शीद द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान पर तोगड़िया ने इसे यूपी चुनाव के मद्देनजर दिया गया बयान करार देते कहा- यह लाइमलाइट में आने के रास्ते हैं , बिना पैसा मार्केटिंग ? और ऐसे नेताओं की लिस्ट बहुत लंबी है।

प्रधानमंत्री और मुझ में बस इतना अंतर है , समय समय बलवान है , नहीं पुरुष बलवान ?

प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और आपके स्वभाव में अंतर क्या है ? इस सवाल पर बड़ी ही चालाकी से जवाब देते तोगड़िया बोले- 50 एकड़ में फैला प्रधानमंत्री का बंगला है , मैं बिना घर , बिना संपत्ति , बिना पैसा आज डॉक्टर (कैंसर सर्जन ) की डिग्री टांग कर घूम रहा हूं , बस इतना अंतर है… बाकी समय समय बलवान है , नहीं पुरुष बलवान ? इसलिए समय ही बलवान है , व्यक्ति वही होता है।

ईवीएम कैंसिल करना चाहिए , बैलेट से हों चुनाव- तोगड़िया
प्रवीण तोगड़िया ने कहा- ईवीएम के बारे में पुनर्विचार करना चाहिए यह मेरा स्पष्ट मत है। आप पूछेंगे क्यों ? अमेरिका जैसा एडवांस देश इसे नहीं अपना रहा , जापान ईवीएम बना रहा लेकिन उपयोग नहीं कर रहा। ईवीएम का डिसीजन भारत की संसद का है इसलिए एक दल को दोष देना ठीक नहीं। इसलिए ईवीएम को बंद करना ही चाहिए, यह मेरा स्पष्ट मत है।

पर आखरी डिसीजन तो पार्लियामेंट में ही लेना होगा , इंडिविजुअल डिसीजन तो चुनाव आयोग भी नहीं ले पाएगा।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण ने आयोजित पत्र परिषद में जानकारी देते कहा_ हमने पूरे भारत में ‘वीर हिंदू विजेता हिंदू ‘ अभियान अगस्त से प्रारंभ किया है जो 20 हजार जगहों पर सार्वजनिक हुआ।

अगले साल बड़ी संख्या में सार्वजनिक स्थानों और घरों में करवाएंगे।

हमारे संगठन का तीसरा कार्यक्रम है ‘ त्रिशूल धारण ‘ अभी छत्तीसगढ़ राज्य के दौरे पर जायेंगे ‌।

-रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.