Published On : Fri, May 7th, 2021

गोंदिया:राइस मिलर्स से सकारात्मक चर्चा धान उठाकर कस्टम मिलिंग का मार्ग प्रशस्त

Advertisement

गोदामों के अभाव में फेडरेशन का लाखों क्विंटल धान खुले में पड़ा है

गोंदिया: पूर्वी विदर्भ के गोंदिया-भंडारा जिले में बड़े पैमाने पर धान की पैदावार होती है और धान उत्पादक किसानों की उपज को शासकीय धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य आधार पर खरीदी किया जाता है, लेकिन इन दोनों जिलों में जिला मार्केटिंग फेडरेशन तथा आदिवासी विकास महामंडल द्वारा खरीदे गए अनाज को अब तक नहीं उठाया गया है परिणाम स्वरूप लाखों क्विंटल धान खुले में पड़ा हुआ है, इस तरह खुले में धान के पड़े रहने से बेमौसम बारिश के चलते बड़े पैमाने पर नुकसान की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता ?

वहीं दुसरी ओर शासकीय और निजी गोदामों में धान के बोरे लबालब भरे पड़े होने से रबी मौसम की धान खरीदी भी संभव नहीं हो सकती?

यह बात संज्ञान में आते ही सांसद प्रफुल पटेल ने इस मुद्दे को लेकर राज्य के अन्न व नागरी आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल, राज्यमंत्री व जिले के पालकमंत्री नवाब मलिक तथा अन्न व नागरी आपूर्ति विभाग के सचिव विलास पाटिल के साथ विचार-विमर्श करते हुए इसके तत्काल समाधान की मांग की थी।

Advertisement

मामले को गंभीरता से लेते हुए आपूर्ति मंत्री भुजबल के निर्देश पर आपूर्ति विभाग के सचिव विलास पाटिल 6 मई को भंडारा तत्पश्‍चात आज 7 मई शुक्रवार को गोंदिया दौरे पर पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक लेकर संबंधित विभाग के अधिकारी एंव राईस मिलर्स असोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की।
बैठक में राईस मिलर्स की सकारात्मकता के बाद अब धान उठाकर उसकी कस्टम मिलिंग का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

साथ ही उन्होनें गोंदिया-भंडारा जिले में संबंधित विभाग को पर्यायी निजी गोदामों की व्यवस्था करने के निर्देश भी जारी किए है।

इस अवसर पर विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे तथा पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने खरीफ मौसम में खरीदी किए गए धान को तत्काल उठाकर , रब्बी मौसम की धान खरीदी शुरू करने की मांग विलास पाटिल से की, जिसपर उन्होंने तत्काल धान खरीदी शुरू करने का भी आश्‍वासन दिया।

विशेष उल्लेखनीय है कि, धान खरीदी व धान उठाने के मुद्दे के समाधान को लेकर सांसद प्रफुल पटेल लगातार शासन स्तर पर प्रयासरत्त थे तथा उन्होंने इस विषय पर मुंबई में बैठक भी की थी जिसके बाद नासिक से आदिवासी विकास महामंडल के अधिकारी शुक्रवार को गोंदिया-भंडारा पधारे और सकारात्मक चर्चा के बाद उम्मीद की जा रही है कि यह मसला जल्द ही अब सुलझ जाएगा।

बैठक में जिलाधिकारी दीपककुमार मीणा, अन्न व नागरी आपूर्ति विभाग के सहसचिव सुधीर श्रृंगार, आपूर्ति उपायुक्त रमेश आड़े, जिला मार्केटिंग फेडरेशन के सरव्यवस्थापक अतुल नेरकर, आदिवासी विकास महामंडल के सरव्यवस्थापक राठौड़, जिला आपूर्ति अधिकारी देवराव वानखेडे, जिला पणन अधिकारी भारत पाटिल व संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

रबी फसल के धान भंडारण हेतु निजी गोदाम किराए पर लें ?
खरीफ सीजन में किसानों से खरीदी किया गया लगभग 44 लाख क्विंटल धान वैसे ही गोदामों में पड़ा हुआ है, जिससे रब्बी सीजन के अनाज खरीदी में मुश्किलें आ रही है इसलिए इस धान के भंडारण के लिए निजी गोदाम किराए पर लेने की मांग विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे तथा पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने अन्न व नागरी आपूर्ति विभाग के सचिव विलास पाटिल के समक्ष रखी।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.