Published On : Thu, Oct 14th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: बलवा एवं दंगा से निपटने के लिए पुलिस मॉक ड्रिल

Advertisement

रेलवे स्टेशन परिसर में जवानों ने दंगा विरोधी उपकरणों के साथ किया डेमोंस्ट्रेशन

गोंदिया: रेलवे स्टेशन परिसर में किसी भी आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए दंगा विरोधी उपकरणों के साथ गुरुवार 14 अक्टूबर के दोपहर मॉकड्रिल अभ्यास किया गया।

इस दौरान रेलवे पुलिस अधिकारियों ने मॉक ड्रिल का निरीक्षण करते हुए उपस्थित जवानों को सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराते हुए आगजनी , पथराव , भगदड़ , दंगा जैसी घटनाओं पर नियंत्रण के उपाय बताए गए।

Advertisement

उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन में किए गए इस अभ्यास के दौरान उपस्थित आरपीएफ एवं जीआरपी रेलवे पुलिस जवानों को प्लेटफार्म तथा रेल परिक्षेत्र में दंगा विरोधी तत्वों को काबू करने एवं अग्निशामक यंत्रों की मदद से कैसे आग पर तत्काल काबू पाया जाए तदहेतु फायर फाइटिंग अभ्यास का भी प्रत्यक्ष प्रदर्शन ( मॉक ड्रिल ) किया गया।

डेमोंस्ट्रेशन दौरान इस अभ्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक नंद बहादुर एवं शासकीय रेलवे पुलिस की प्रभारी निरीक्षक श्रीमती अनीता खेड़कर ने सुरक्षा संबंधित जानकारी देते कड़ी निगरानी एवं व्यापक सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देशों से आरपीएफ एवं जीआरपी जवानों को अवगत कराया गया।

साथ ही साथ इस मौके पर यात्रियों में जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.