Published On : Thu, Apr 24th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: पुलिस से नहीं चली चालाकी , नगदी और जेवर उड़ने वाले 2 धरे गए

शादी में गया था परिवार खंगाल डाला घर.. सोना नगदी उड़ा ले गए थे चोर
Advertisement

गोंदिया । शादी-विवाह का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में अब चोर गिरोह के सदस्य भी सक्रिय हो चुके है जो सूने मकानों की रैकी करने के बाद रात को अपने काम को अंजाम देने में जुट जाते है।

ताजा घटना गोंदिया तहसील के ग्राम पांढराबोढ़ी में घटित हुई जहां चोरों ने एक हेयर ड्रेसिंग सलून का व्यवसाय करने वाले कारोबारी चंदनलाल बृजलाल गजभिए ( निवासी पांढ़राबोड़ी त. गोंदिया ) के मकान में सेंध लगाते हुए बेडरूम में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे 1, 61 ,000 रुपए नगदी और 28.01 ग्राम सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

उक्त वारदात 20 अप्रैल शाम 7:00 बजे से 21 अप्रैल को दोपहर 1:00 बजे के दरमियान घटित हुई थी।

पुलिस ने बताया फरियादी परिवार सहित गोंदिया में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गया था इस दौरान सुनेपन का लाभ उठा कर चोरों ने मकान के दरवाजे का कुंडी ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और बेडरूम में रखी अलमारी का लॉकर खोल माल उड़ा ले गए।

Advertisement


दर्ज हुई रिपोर्ट , एक्शन में आई पुलिस , बरामद किए नगदी आभूषण
पीड़ित परिवार द्वारा गोंदिया ग्रामीण पुलिस स्टेशन में चोरी का मामला दर्ज कराया गया ।
जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे , अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा ने मामले की जांच का जिम्मा लोकल क्राइम ब्रांच टीम पुलिस को सौंपा । चोरों की तलाश के दौरान पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर अंकेश उर्फ पंड्या मधु चौहान ( 25 ) तथा अरविंद छन्नालाल भूरे ( 44 , निवासी पांढ़राबोड़ी त. गोंदिया ) को डिटेन किया।अपराध के सिलसिले में की गई पूछताछ के बाद दोनों ने चोरी का जुर्म कबूल किया पुलिस ने चोरों के पास से चुराई गई संपत्ति 1, 28,

900 नगद और 28.01 ग्राम सोने के आभूषण जब्त कर लिए हैं।आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच प्रक्रिया गोंदिया ग्रामीण पुलिस द्वारा की जा रही है।उक्त मामले की गुत्थी को सुलझाने में एलसीबी पुलिस निरीक्षक दिनेश लबड़े , सहायक पुलिस निरीक्षक धीरज राजूरकर , पुलिस उप निरीक्षक शरद सैदाणे , पुलिस हवलदार राजेंद्र मिश्रा , महेश मेहर , प्रकाश गायधने , दुर्गेश तिवारी , इंद्रजीत बिसेन , घनश्याम कुंभलवार , सुबोध बिसेन ने अपना कर्तव्य निभाया।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.