Published On : Thu, Jul 16th, 2020

गोंदिया: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस ने बांटे राशन किट

Advertisement

शासकीय योजना का कैसे लें लाभ , लगाया शिविर

गोंदिया महाराष्ट्र के अंतिम छोर पर बसे नक्सल प्रभावित गोंदिया जिले के सबसे संवेदनशील देवरी तहसील के चिचगढ़ थाना अंतर्गत आने वाले सशस्त्र दूर क्षेत्र ( AOP) मगरडोह यहां एक डाकघर स्थापित किया गया था।

जहां इन क्षेत्रों में निहायत गरीब आदिवासियों के गांव हैं वहीं लोगों का एकमात्र जीविका का साधन तेंदूपत्ता तुड़ाई , महुआ फूल बिनने जैसे मजदूरी का है और मजदूरी की आमदनी से अपने घर को चलाना है।

15 जुलाई 2020 को जिला पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे ,अप्पर पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी की संकल्पना से राशन कार्ड, संजय गांधी निर्धार योजना, श्रवण बाल योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निवृत्ति योजना के बारे में नागरिकों को आने वाली दिक्कतों के समाधान के बारे शिविर के माध्यम से बताया गया।

Advertisement

लॉक डाउन की स्थिति में इन गरीब आदिवासियों के सामने राशन की कोई कमी ना हो तदहेतु उपविभागीय पोलीस अधिकारी देवरी प्रशांत ढोले के नेतृत्व तथा देवरी की सामाजिक संस्था और राजस्व विभाग के माध्यम से 70 जरूरतमंद परिवारों के बीच जीवन आवश्यक वस्तुएं चावल, दाल, तेल ,शक्कर, साबुन, सर्फ, आलू , मसाले इत्यादि के राशन किट वितरित किए गए।

आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त तहसीलदार चिचगड़ श्री उइके , उप तहसीलदार देवरी श्री यावलकर , तहसील कार्यालय देवरी के कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता राजिक खान, देवविलास भोंगारे , सरपंच मागरडोह श्रीमती लीलाबाई मुंदी , सरपंच सुकली, पटवारी मगरडोह, , ग्राम पालंदुर के पुलिस पाटिल और सशस्त्र चौकी मागरडोह से 300 से 350 नागरिक उपस्थित थे। अपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रशांत ढोले , थानेदार चिचगड़ अतुल तवाड़े ने समायोजित विचार व्यक्त किए ।

गौरतलब है कि ये आदिवासी जंगल के हर क्षेत्र से परिचित होते हैं क्योंकि इन आदिवासियों को शासकीय योजनाओं के संदर्भ में अधिक जानकारी नहीं होती और उनकी समस्याओं को रूबरू समझना जरूरी था इसलिए ऐसे शिविर की आवश्यकता महसूस की गई।

कार्यक्रम के सफलतार्थ सभी अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों ने अथक प्रयास किया।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.