Published On : Wed, Jul 6th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा

Advertisement

हथियार के बक्से किसने भेजे , कोई बड़ी साजिश तो नहीं ?

गोंदिया : गोंदिया जिला अवैध हथियारों का गढ़ बन चुका है तथा संगीन अपराधों को अंजाम देने के लिए असामाजिक तत्वों को पिस्टल, देशी तमंचा, तलवार जैसे शस्त्र आसानी से उपलब्ध हो जाते है। स्थानिक अपराध शाखा पुलिस ने गोपनीय जानकारी मिलने पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 13 घातक तलवारें बरामद करने में सफलता अर्जित की है।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घर से मिली 13 नई तलवारें ,पुलिस जड़ तक जाकर करेगी जांच

जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे ने बुधवार 6 जुलाई को आयोजित पत्र परिषद में जानकारी देते बताया- अवैध हथियारों को बरामद करने के लिए एक विशेष टास्क टीम बनाई गई है। दवनीवाड़ा थाना क्षेत्र के निलागोंदी के एक घर में अवैध शस्त्र व हथियारों के रखे होने की पुख्ता जानकारी मिली जिसपर मंगलवार 5 जुलाई को पुलिस टीम ने निलागोंदी निवासी खेमलाल मस्करे के घर दबिश देकर तलाशी शुरू की तो घर के एक कमरे से खाकी रंग के खोखे में 13 लोहे की नई तलवारें पायी गई।

Advertisement

तलवारों के संदर्भ में जब पुलिस ने खेमलाल से पूछताछ शुरू की तो उसने उक्त तलवारें अपने भांजे के होने की बात कही जिसके बाद खेमलाल के भांजे को पुलिस ने डिटेन किया, उसने तलवारें स्वंय के होने की कबूल की है लेकिन उसके पास तलवारें रखने का लाइंसस मौजुद नहीं था।

इतनी बड़ी मात्रा में हथियार मिलने के बाद अब पुलिस इस मामले की जांच साजिश के हर एंगल से कर रही है , पकड़े गए आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा तथा अदालत से पुलिस रिमांड की गुहार लगाई जाएगी।

इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है। बहरहाल पुलिस ने 13 तलवारें जब्त करते हुए आरोपी खेमलाल मस्करे व उसके विधिसंघर्ष भांजे के खिलाफ दवनीवाड़ा थाने में अ.क्र. 198/22 के धारा 4, 25, भारतीय हथियार कानून (आर्म एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर खेमलाल को हिरासत में ले लिया है। प्रकरण के आगे की जांच पोउपनि सुखदेव राऊत कर रहे है। उक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विश्‍व पानसरे के मार्गदर्शन में लोकल क्राइम ब्रांच पुलिस निरीक्षक बबन अव्हाड़, पोउपनि महेश विघ्ने, पोना. सोमेंद्रसिंग तुरकर, ओमेश्‍वर मेश्राम, अजय रहांगडाले, संतोष केदार, श्याम राठोड़ आदि द्वारा की गई।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.