Published On : Tue, Jun 23rd, 2015

गोंदिया : रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

Advertisement

IMG-Tekram Bisen
गोंदिया।
खेत जमीन का फेरफार और नए 7/12 बनाने के लिए रिश्वत मांगने वाले पटवारी को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है. एसीबी ने यह कार्रवाई सोमवार को की. टेकराम गोपाल बिसेन आरोपी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता और उसके भाई की डेढ़ एकड़ खेती है. खेत जमीन का फेरफार और नया 7/12 बनाने के लिए मोहाड़ी के पटवारी टेकराम गोपाल बिसेन के पास कागज पत्र आये. पटवारी ने शिकायतकर्ता से 500 रूपये प्रत्येक गट के हिसाब से 1500 की रिश्वत की मांग की. जहां शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी. शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाकर पटवारी टेकराम बिसेन को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी के खिलाफ 1988 के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है. उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजीव जैन के मार्गदर्शन में पुलिस उप अधीक्षक दिनकर ठोसरे, पुलिस निरीक्षक प्रमोद घोंगे, शिवचरण पेठे, पु. हवा. दीपक दत्ता, राजेश शेंद्रे, योगेश उइके, मोहन शेंडे, रंजीत बिसेन एसीबी गोंदिया ने की है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.