Published On : Sun, Jun 6th, 2021

गोंदिया: धान बोनस की राशी शीघ्र किसानों के खाते में जमा होगी – सांसद प्रफुल पटेल

Advertisement

गोंदिया। रविवार 6 जून को अर्जुनी/मोरगांव कृषि उत्पन्न बाजार समिती के सभागृह मे कार्यकर्ताओ से भेट के दौरान सांसद प्रफुल पटेल से चर्चा के दरम्यान किसानो ने धान खरिदी केंद्र व धान के बोनस के सदर्भ में विषय रखे , जिस पर सांसद प्रफुल पटेल ने कहा कि- धान का बोनस आगामी 15- 20 दिन में किसानो के बैंक खाते मे जमा होगा शासन के सामने कोरोना का बडा संकट है, फिर भी शासन ने बोनस की घोषणा की ।

जो राजनीतिक दल टिका टिपण्णी करते है उन्होंने आत्म चिंतन करना चाहिए कि उनके भाजपा के शासन वाले राज्यो मे बोनस दिया जा रहा है क्या ? उल्टा डीजल – पेट्रोल के रेट किन ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं।

किसान व सामान्य नागरिको के हित मे सदैव तत्परता से कार्य करने के लिये कटिबद्ध रहने की बात उन्होने अपने संबोधन मे कही ।

Advertisement

फ़िलहाल कोरोना की रफ्तार कुछ थमी है तथा शासन ने सोमवार से नियम शिथिल कर काम काज सामान्य करने का निर्णय लिया है, पर हमको सावधानी रखना जरुरी है , कोरोना की जंग जीतने के लिये नियम का पालन करते हुए शासन को सहयोग करने की अपील उन्होंने की ।

आज नवेगावबांध में शासकिय आधारभुत धान खरेदी केंद्र लक्ष्मी सहकारी भात गिरणी अर्जुनी /मोरगांव अर्तगत नवेगांवबांध केंद्र का उदघाटन सांसद प्रफुल पटेल के हस्ते किया गया ।

इस अवसर पर सांसद प्रफुल पटेल , पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, विधायक मनोहर चंद्रीकापुरे, विधायक राजु कारेमोरे, विजय शिवनकर, गंगाधर परशुरामकर, नरेश माहेश्वरी, सुनील फुंडे, लोकपाल गहाने, किशोर तरोणे, उध्दव मेहदळे, यसवंत परशुरामकर, नामदेव डोंगरवार, बंडु भेंडारकर, श्रीनाद पालीवाल, सोमदास गणवीर, आर. के. जांभुळकर, भोजराज रहिले, यसवंत गणवीर, हिरालाल शेंडे, योगेश नाकाडे, निप्पल बरैया, अनिल लाडे, अजय पाउलझगडे, योगराज हलमारे, सुधीर साधवानी, आनंदराव बाळबुद्धे, नरेश रंगारी, अजय सहारे, दिपक सोनवाने, पिंटु जिवानी, मनोहर शहारे, देवानंद नंदेश्वर, चिमलेखा मिश्रा, सौ. सुशिला हलमारे, माधुरीताई पिंपळकर, निशाताई मस्के, ठवरेताई, सालिकराम हाथझाडे, योगेश कासार, विकास रामटेके सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.