Published On : Tue, Apr 30th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: ऑपरेशन नार्कोस : ट्रेन के एसी कोच में मिला , 33 किलो गांजा भरा बैग

रेलवे पुलिस ने गांजा तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़ , 6.64 लाख का गांजा बरामद , दो महिला सहित 5 गिरफ्तार
Advertisement

गोंदिया। उड़ीसा तथा छत्तीसगढ़ के कई शहरों से मादक पदार्थों की बिक्री का गौरव धंधा फल फूल रहा है , नशे के सौदागर नशीले पदार्थों की खेप एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल कर रहे हैं , इन तस्करों पर नकेल कसने के लिए रेलवे सुरक्षा बल हर गतिविधि पर नज़र बनाए हुए हैं और अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम हेतु आरपीएफ गोंदिया पोस्ट द्वारा विशेष निगरानी एवं चेकिंग करते हुए ऑपरेशन नार्कोस चलाया जा रहा है।

गांजा तस्करी के संदर्भ में रविवार 29 अप्रैल 2024 को गोपनीय जानकारी मिली इसके बाद संबलपुर से पुणे जा रही समर स्पेशल ट्रेन ( गाड़ी संख्या क्रमांक 08327 ) जैसे ही गोंदिया में प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर पहुंची तो एसी कोच B2 को चेक करते हुए सीट के नीचे रखे बैग के बारे में कोच में बैठे संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ की गई , वे संतोष पूर्ण जवाब नहीं दे पाए जिस पर बैग खुलवाने पर तीक्ष्ण गंध वाला गांजा जैसा पदार्थ पाया गया , नशीले पदार्थ को प्लास्टिक की थैलियां में अच्छी तरह से टेपिंग कर उन्हें बैग में भरकर ट्रेन की बोगी में रखा गया था , गांजे के पैकेट्स सहित दो महिला और तीन पुरुष यात्रियों को आरपीएफ पोस्ट गोंदिया लाया गया जहां अधिकारियों व गवाहों के समक्ष बैग खोला गया , बरामद किए गए अच्छी क्वालिटी के गांजे का कुल वजन 33 किलो 210 ग्राम है जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 6 लाख 64 हजार रुपए आंका गया है।

बहरहाल बैग व गांजा भरे बंडलों को कानूनी कार्रवाई हेतु दस्तावेजों सहित जीआरपी पुलिस के सुपुर्द किया गया है ।

रेलवे पुलिस ने पकड़े गए सभी पांच आरोपियों पर मामला दर्ज करते इस बात की जांच पड़ताल शुरू कर दी है कि इस गांजा तस्करी सिंडिकेट के तार कहां-कहां तक और किस-किस से जुड़े हुए हैं।

Advertisement

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.