
2 पीले बैग मैं छिपा था , पान मसाला-गुटखे का खजाना
पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति के पास मौजूद जैसे ही पीले रंग के दो बड़े-बड़े थैले खोले गए, सामने आया गुटखा साम्राज्य का खज़ाना।
सितार पान मसाला के 40 बड़े पैकेट ( कीमत 4,200 ) ,पान पसंद सुगंधित गुटखा के 50 बड़े पैकेट ( कीमत 4,750 ) ,पान पराग – 1 फुल बड़ा पैकेट ( कीमत 1,625 रुपए ) , इस तरह कुल 10,750 रूपए का माल बरामद किया गया।
आरोपी की पहचान संजय दौलतराम हरचंदानी (उम्र 47 , निवासी सिंधी कॉलोनी, गोंदिया ) के रूप में हुई है।
गुटखा-पान मसाला और सुगंधित तंबाकू की यह खेप सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत जब्त की गई और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
गोंदिया रेलवे और सिटी पुलिस ने यह धर पकड़ कार्रवाई करते हुए साफ सख्त संदेश दे दिया है कि ट्रेनों के जरिए गोंदिया में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू ,गुटखा , पान मसाला का धंधा करने वाले कारोबारियों की अब खैर नहीं।
रवि आर्य
5 मिनट की चूक... 4.50 लाख पर चोरों का झपट्टा! #nagpurnews #crime...
प्रेम का झांसा, ब्लैकमेलिंग और वसूली का खेल! #nagpurnews #crime #latestnews #maharashtranews
खाकी का रौब, ठगी का खेल! फर्जी पुलिस का किया पर्दाफाश #nagpurnews...
मध्य प्रदेश से नागपुर तक गांजे की डिलीवरी! #nagpurnews #crime #md #taskar...
फर्जी दस्तावेजों के दम पर 15 लाख की ठगी.. #nagpurnews #crime #goldloan...
सुसाइड नोट में लिखा "सॉरी मां, मुझसे नहीं हो पाया" #nagpurnews #suciedad...








