Published On : Sun, Oct 11th, 2020

गोंदिया: मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी , 7 बुकी धरे गए

Advertisement

लाइव क्रिकेट मैच पर पुलिस की 2 जगह लाइव

गोंदिया: आईपीएल शुरू होने के साथ सट्टेबाजी का भूत एक बार फिर से बिगड़ैल रईस जादों पर सवार हो गया है । गोंदिया में क्रिकेट सट्टेबाजी का कारोबार कितना बड़ा हो चुका है यह इसी से पता चलता है कि बुकी अब LUCKY 5959 तथा क्रिकेट घोड़ा एक्सचेंज मोबाइल ऐप जैसी दर्जनों अन्य साइट के जरिए ही सट्टा खिला रहे हैं।

करोड़ों के हेरफेर के धंधे में अब कई नए चेहरे सट्टेबाजी के रैकेट में शामिल हो गए है । शातिराना तरीके से क्रिकेट ऑनलाइन सट्टेबाजी का रैकेट चलाने वाले 7 सटोरियों पर सट्टा लगाने के आरोप में पुलिस ने 10 अक्टूबर शनिवार रात शिकंजा कसा है।

दुबई में चल रहे चेन्नई सुपर किंग और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच t20 मैच में सट्टा लगा रहे इन 7 सटोरियों को 2 अड्डों से गिरफ्तार किया गया है।
क्रिकेट सट्टे पर पैसा लगाने वाले फंटर और पैसे का हिसाब किताब रखने वाले बुकी के बीच 2 शब्द खाया और लगाया ? का इस्तेमाल हो रहा था कि तभी रेड पड़ गई। इस खेल में डिब्बा अहम भूमिका निभाता है, डिब्बा सैकड़ों मोबाइल को जोड़ने का वह कनेक्शन है जो मुख्य सटोरिए से फंटर को ऑनलाइन कनेक्शन (लाईन) देता है।

Advertisement

पुलिस ने इस दौरान दोनों अड्डों से एक लाख से अधिक कीमत का सामान भी जब्त कर लिया है।

साइबर सेल की मदद से मूवमेंट ट्रेस , की छापामारी

आईपीएल पर क्रिकेट सट्टेबाजी का रैकेट चलाने वाले सटोरिए बेहद शातिर तरीके से काम कर रहे थे लेकिन जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी , गोंदिया उपविभागीय पुलिस अधिकारी जगदीश पांडे के मार्गदर्शन में शहर थाने के अपराध प्रकटिकरण दस्ते ने माताटोली के मढ़ी चौक इलाके में रात 9:30 बजे सुमित भेलावे नामक व्यक्ति के घर पर छापामार कार्रवाई की इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग के आईपीएल t-20 क्रिकेट मैच पर मोबाइल द्वारा ऑनलाइन सट्टा लगाते , कागज पर आंकड़े लिखते, टीवी के सामने सुमित उर्फ दद्दू ( 27 मढ़ी चौक , माताटोली ) मंगेश ( मढ़ी चौक माताटोली ) करण (राजेंद्र वार्ड माताटोली ) को बैठा हुआ देखा गया।

पुलिस पूछताछ में तीनों ने बताया क्रिकेट घोड़ा एक्सचेंज ऐप के जरिए वे सट्टा लगाने के शौकीनों से पैसे लेकर खायवाली और लगवाड़ी का काम करते हैं तथा उन्हें मोबाइल पर डिब्बा लाइन संस्कार (श्रीनगर, गोंदिया) नामक बुकी के नंबर से प्राप्त हुई है।पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल फोन , एक सैमसंग टीवी , दो रिमोट कंट्रोल , एक सेटअप बॉक्स , सट्टा आंकड़ा लिखित कागजात इस तरह 52 ,220 रुपए मूल्य का साहित्य जप्त कर आरोपियों के खिलाफ शहर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

दूसरी छापामार करवाई सिंधी कॉलोनी के माताटोली रोड स्थित संजय (41) के निवास पर करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया , आरोपी अपने घर के हॉल में टीवी के सामने बैठकर आईपीएल टी20 क्रिकेट मैच पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग मुकाबले पर LUCKY 5959 ऐप के जरिए एक अन्य बुकी से यूजर आईडी और पासवर्ड लेकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहा था तथा सट्टा लगाने के शौकीनों से खायवाली की रकम स्वीकार कर रहा था इस दौरान आरोपी का मोबाइल चेक करने पर वह दो अन्य बुकियों , हलमारे ( रा काटी) बक्शा उर्फ लालू (श्रीनगर , गोंदिया ) से भी जुड़ा हुआ था।

पुलिस ने मौके से एक सोनी कंपनी का एलइडी टीवी , एक सेटअप बॉक्स , एक रिमोट तथा मोबाइल इस तरह 56 ,500 रुपए का साहित्य जब्त किया है। इन दोनों ही छापामार कार्रवाई में 7 सटोरियों के खिलाफ शहर थाने में धारा 4 ,5 मुंबई जुगार कायदा सह कलम 109 का जुर्म दर्ज किया गया है।
उक्त दोनों छापामार कार्रवाई में शहर थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक नितिन सावंत, सापोनि कैलाश गवते , पुलिस कर्मचारी राजेंद्र मिश्रा, जागेश्वर उईके , महेश मेहर , सुबोध बिसेन , तुलसीदास लुटे ,योगेश बिसेन , ओमेश्वर मेश्राम , छगन विट्ठले , विनोद सहारे , राबिन साठे ने हिस्सा लिया।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.