Published On : Mon, Jan 5th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: एक पल की चूक, बीच सड़क पलटा CNG टैंकर … लेकिन किस्मत रही मेहरबान

बाघदेव मंदिर के पास पलटा , बची-खुची सीएनजी हुई लीक , स्टेट हाईवे पर मची अफरा-तफरी, ट्रैफिक जाम
Advertisement

गोंदिया जिले की गोरेगांव तहसील अंतर्गत ग्राम मुर्दोली के पास स्थित वाघदेव मंदिर के समीप 3 जनवरी शनिवार शाम 4 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रिलायंस कंपनी का एक सीएनजी टैंकर बीच सड़क पलट गया। टैंकर के पलटते ही सिलेंडरों से मामूली गैस रिसाव शुरू हो गया और मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं।

गनीमत रही कि टैंकर खाली था सिर्फ सिलेंडरों में बची-खुची सीएनजी ही लीक हुई, वरना हालात बेहद भयावह हो सकते था।
घटना के चलते गोंदिया- कोहमारा राष्ट्रीय राज्यमार्ग के दोनों ओर यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया , 1 किलोमीटर लंबी वाहन कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

खतरे की घंटी लेकिन टल गया हादसा
सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन टीम और अग्निशमन विभाग की फायर गाड़ियां सायरन बजाती हुई मौके पर पहुंचीं , गोरेगांव पुलिस बल ने मोर्चा संभालते हुए क्षेत्र को घेराबंदी में लिया और स्थिति पर काबू पाया।

करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से सड़क के बीचों-बीच गिरे CNG टैंकर को हटाकर किनारे किया गया, तब जाकर राज्य महामार्ग पर यातायात बहाल हो सका।

Advertisement

बड़ी राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

हालांकि, सड़क पर पलटे सीएनजी टैंकर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग हादसे को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.