Published On : Mon, Oct 9th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: एक जिंदगी की कीमत महज 60 रुपए , दोस्त ने दोस्त की कर दी हत्या

मैं किसी को उधार पैसे देता हूं तो मुझे वापस लेना भी आता है , गला दबाकर मार डाला
Advertisement

गोंदिया: क्या एक जिंदगी की कीमत महज 60 रुपए होती है ? उधार रुपयों को लेकर एक दोस्त ने दोस्ती का ही खून कर दिया। सुबह उधर लिए पैसे शाम को वापस करने की मामूली बात को लेकर आरोपी ने अपने मित्र का गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार तिरोड़ा तहसील के ग्राम बोदा निवासी मृतक आकाश लक्ष्मण दानवे (20) तथा आरोपी अल्पेश कुंवरलाल पटले (21 रा. हुडकाटोला बोदा) यह दोनों मित्र थे तथा साथ में मजदूरी काम पर भी जाते थे।

आकाश ने अल्पेश से 60 रुपये उधार लिए थे। रविवार 8 अक्टूबर को अपने रुपये वापस करने की मांग अल्पेश ने आकाश से की जिसपर आकाश ने शाम को रुपये वापस देता हूं, एैसा कहा लेकिन आरोपी ने शाम तक का इंतजार करने के बजाय आवेश में आकर आकाश की गर्दन पकड़ ली तथा मैं किसी को उधार पैसे देता हूं तो मुझे वापस लेना भी आता है तूझे अभी खत्म करता हूं, एैसा बोलते हुए उसे जमीन पर गिराकर उसका जोरदार गला दबा दिया जिससे आकाश मुर्छित हो गया , उसे तत्काल उपजिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी मिलते ही उपविभागीय पुलिस अधिकारी संकेत देवलेकर व तिरोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्पॉट पंचनामा तैयार किया गया। बहरहाल इस संदर्भ में फिर्यादी विजेश पतिराम दानवे (27 रा. बोदा त. तिरोड़ा) की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अ.क्र. 272/23 की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। आगे की जांच पो.नि. सतीश जाधव कर रहे है।

रवि आर्य

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.