Published On : Tue, Apr 7th, 2020

गोंदिया : ‘ वर्क एट होम ‘ पर एक क्लिक और पढ़ाई शुरू

Advertisement

तज्ञ तकनीशियन शिक्षक करा रहे हैं 20 हजार विद्यार्थियों को घर बैठे ऑनलाइन अभ्यास

गोंदिया: कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए अब ऑनलाइन पढ़ाई का क्रेज बढ़ रहा है। विद्यार्थियों का नुकसान ना हो इसके लिए जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में एंव गोंदिया जिला परिषद शिक्षा विभाग की पहल पर ३ अप्रैल से ‘वर्क अ‍ॅॅट होम’ नामक अभिनव उपक्रम शुरू किया गया है। २० तज्ञ तकनीशियन शिक्षकों की मदद से कक्षा पहली से ८ वीं तक के २० हजार विद्यार्थी घर बैठे ही ऑनलाइन पढ़ाई का लाभ उठा रहे है तथा एक क्लिक पर इन्हें स्टडी मटेरियल उपलब्ध हो रहा है।

कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित ना हो इसके लिए ऑनलाइन लर्निग की व्यवस्था की गई है, इसके तहत ऑनलाइन स्टडी मटेरियल तैयार किया गया है जिसका विद्यार्थी अध्ययन कर रहे है। इसके अलावा ऑनलाइन टेस्ट भी ली जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत छात्रों को काफी राहत मिलेगी, साथ ही वे घर बैठे पढ़ाई कर सकते है।

जिला प्रशासन का मार्गदर्शन और जि.प. शिक्षा विभाग की पहल
२१ दिनों के लॉकडाउन की वजह से बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ रहा है एैसे में विद्यार्थियों के शैक्षणिक सत्र का नुकसान रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कलेक्टर डॉ. कांदबरी बलकवड़े के मार्गदर्शन तथा गोंदिया जिला परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. राजा दयानिधी तथा शिक्षा विभाग के शिक्षणाधिकारी (प्राथमिक) राजकुमार हिवरे की पहल पर शहरी क्षेत्र एंव ग्रामीण क्षेत्र के कक्षा पहली से ८ वीं तक के विद्यार्थियों को घर बैठे शिक्षा प्रदान करने के लिए ‘वर्क अ‍ॅट होम’ नामक अभिनव उपक्रम की शुरूवात की है जिसका लाभ जिले के २० हजार छात्र-छात्राएं उठा रहे है।
प्रतिदिन गूगल लिंक के माध्यम से छात्राओं को दी जाती है प्रश्‍नावली

Advertisement

यह उपक्रम गुगल लिंक के माध्यम से ऑनलाइन स्टडी के तहत भाषा व गणित विषय के लिए ३ अप्रैल से शुरू किया गया है। प्रतिदिन सुबह ९ बजे गूगल लिंक के माध्यम से प्रश्‍नावली छात्रों को प्रदान की जाती है और गूगलपर ‘वर्क अ‍ॅट होम ’ या लिंक पर क्लीक करते ही विद्यार्थी इस उपक्रम में शामिल होते है, जिससे वे घर बैठे अध्ययन का लाभ ले पा रहे है।

पालकों ने उपक्रम को सराहा
पालकों ने भी इस ‘वर्क अ‍ॅट होम ’ उपक्रम को सराहा है और गोंदिया एंव सालेकसा तहसील में हिंदी भाषिक पालकों द्वारा हिंदी भाषा में उपक्रम की मांग की गई जिसके बाद अब ६ अप्रैल से हिंदी माध्यम के लिए भी ऑनलाइन स्टडी उपक्रम शुरू किया गया है।

इस उपक्रम के तहत विषय शिक्षक गौतम बांते , पदवीधर शिक्षक दिनेश उके सहित जिले के २० तकनीशियन शिक्षक कड़ी मेहनत करते हुए विद्यार्थियों को ऑनलाइन अभ्यास करा रहे है जिससे अब घर बैठे शिक्षा प्राप्त कर रहे है और पालकवर्ग भी इस उपक्रम से खुश है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.