Published On : Fri, Apr 14th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: आंबेडकर जयंती पर ‘ अभिवादन रैली ‘ में उमड़ा जनसैलाब

हजारों भीम सैनिकों ने जय भीम का जयघोष करते हुए निकाली विशाल रैली , प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया अभिवादन
Advertisement

गोंदिया । भारतीय संविधान के निर्माता , आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं शोषितों वंचितों के मसीहा भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

बहुजन समाज को संगठित कर उन्हें उनके हक और अधिकार दिलाने का कार्य करने वाले राष्ट्र निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए 14 अप्रैल का दिवस समानता और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है ।

आज शुक्रवार 14 अप्रैल को स्थानीय भीमनगर मैदान से ‘ जय भीम ‘ के जयघोष के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभिवादन और सम्मान रैली निकाली गई जिसमें हज़ारों भीम सैनिक शामिल हुए।

Advertisement

जयंती अवसर पर प्रशासकीय इमारत ( तहसील कार्यालय) के चौराहे पर स्थित आंबेडकर चौक की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर अभिवादन प्रकट करने हेतु बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ा।

बौद्ध भीम गीतों पर थिरकते हुए खुशी का किया है इजहार

इस अवसर पर दोपहर 1 बजे भीम नगर ग्राउंड स्थित डॉ. आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्‍चात रैली प्रारंभ हुई उसी प्रकार सिंगलटोली, कुंभारेनगर, गौतम बुद्ध वार्ड, आंबेडकर वार्ड, सूर्यटोला , लक्ष्मीनगर , बब्बा भवन, मुर्री, नंगपुर्रा, गौतम नगर , सावराटोली, न्यू लक्ष्मीनगर, कन्हारटोली , मरारटोली , छोटा गोंदिया , संजय नगर आदि मौहल्लों से निकली छोटी -छोटी रैलीयों को एक बड़ा स्वरूप देते हुए आंबेडकर चौक तक विशाल जुलूस निकाला गया।

शहर के विभिन्न बुद्ध विहार से निकली रैलीयों में शामिल आंबेडकरवादी सफेद रंग के वस्त्र, नीले रंग का दुप्पटा, नीले रंग की टोपी और नीले रंग का साफा धारण किए हुए थे।

डीजे , संदल, बैंड ,धुमाल के धुनों पर तथा बौद्ध भीम गीतों पर थिरकते हुए खुशी का इज़हार करते जमकर समां बांधा गया। रैली की अगुवाई फूलों से सजे वाहनों (रथ ) ने की जिनके ऊपर डॉ. आंबेडकर के बड़े तैलचित्र सजे हुए थे।

शहर के विभिन्न इलाकों से निकली अभिवादन रैलीयां मुख्य मार्गों से होते हुए प्रशासकीय इमारत निकट डॉ. आंबेडकर चौक पर पहुँची जहां बाबासाहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका अभिवादन किया गया।

जयंती उत्सव समिति ने किया संगीतमय प्रबोध्नात्मक कार्यक्रमों का आयोजन

आंबेडकर जयंती निमित्त शहर के चौराहों को नीले झंडों की तोरण से सजा दिया गया है। आंबेडकर चौक समीप विशाल पैंडाल बनाए गए , जिनमें संगीतमय प्रबोधनात्मक कार्यक्रम और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन उत्सव समिति द्वारा घनश्याम पानतवने ने की अगुवाई में किया गया।
जयंती उत्सव समिति के मंच से सम्माननीय अतिथियों ने अपने समायोजित विचार व्यक्त किए इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक संगठनों द्वारा जगह-जगह रैली के स्वागत में पुलाव, पुरीभाजी, छांछ, ककड़ी, बूंदी, शरबत, तरबूज , कुल्फी , आइसक्रीम , मैंगो शेक , शीतल पेयजल आदि के स्टॉल लगाए गए तथा कार्यकर्ताओं ने रैली में शामिल लोगों के बीच अल्पाहार का वितरण किया।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.