Published On : Wed, May 29th, 2019

गोंदिया – बार के सामने फसाद

Advertisement

सिर पर तानी पिस्तौल, 9 नामजद

गोंदिया: शहर में अपराध सिर चढ़कर बोल रहा है। अब मामूली से झगड़े -फसाद में भी बंदूक और पिस्तौल निकल आती है। उल्लेखनीय है बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य से बड़े पैमाने पर गोंदिया आ रहे अग्नेअस्त्रों और घातक हथियारों की खेप अब पुलिस के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन चुकी है।
वारदात रेलवे स्टेशन से सटे छोटी अप्सरा बार (होटल) में रात 10.15 बजे घटित हुई। एक युवक शराब के नशे में टून्न होकर बार से लड़खड़ाता हुआ बाहर आया और चंद सीढ़ियां उतरते वक्त गिर पड़ा। वहीं पास बैठे एक युवक ने उसकी इस दशा पर व्यंग कसा और ठहाके लगाए। बस फिर क्या था, इस भद्दे कमेन्ट्स से मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनों ओर से हल्की कहासूनी के साथ मारपीट शुरू हो गई।
बार से निकले दस्सू, भावन और विज्जू तथा उनके 5-6 साथीदार आरोपियों ने फिर्यादी संदीपसिंग और उनके मित्र हिमांशु तथा तरणसिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। बीचबचाव हेतु दौड़े प्रेम नामक व्यक्ति पर एक आरोपी ने पिस्तौल तान दी तथा आरोपी भावन ने बंदूक के बट्ट से फिर्यादी और उसके मित्रों पर वार कर उन्हें जख्मी किया। पुलिस की मानें तो आरोपियों का मकसद जान से मारने का था लिहाजा उनपर धारा 307, 323, 504, 506, 143, 147, 149 का जुर्म दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। बहरहाल मामले की जांच सपोनि नार्वेकर कर रहे है।

– रवि आर्य

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.