Published On : Mon, Jan 9th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: जिंदगी की डोर काट रहा ‘ नायलॉन मांजा ‘ पतंग की दुकानों पर छापा, माल जब्त

नायलॉन मांजा से लगातार हो रहे हादसे , मकर संक्रांति से पहले पुलिस एक्शन में
Advertisement

गोंदिया। मकर संक्रांति के पर्व पर बड़ी संख्या में लोग पतंग उड़ाते हैं। पतंग उड़ाने में नायलॉन के ‘ मांजे ‘ के इस्तेमाल पर सरकार ने रोक लगाई हुई है क्योंकि पक्षियों , पशुओं और इंसानों के लिए यह जानलेवा और खतरनाक है लिहाज़ा इसके बिक्री भंडारण और उपयोग पर प्रतिबंध है बावजूद इसके कई दुकानदार अधिक मुनाफे के लालच में प्रतिबंधित चाइनीज़ नायलॉन मांजा बेच रहे हैं इस बात की जानकारी मिलने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले ने जिले के समस्त 16 थानों के प्रभारियों को धरपकड़ मुहिम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

इसी सिलसिले में 2 दिनों के भीतर पुलिस ने 10 दुकानदारों के खिलाफ छापामार कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए का नायलॉन मांजा चकरी तथा कच्चा माल ( रॉ मैटेरियल ) आदि जब्त करते भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 तथा सह कलम 5 ,15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज किया है।

10 दुकानदार नप गए , जुर्माना और सज़ा दोनों का प्रावधान

7 तथा 8 जनवरी इन 2 दिनों के भीतर पुलिस ने 10 दुकानदारों के यहां से विभिन्न रंगों में मौजूद प्रतिबंधित हानिकारक नायलॉन मांजा , चकरी ( कोन ) तथा प्रतिबंधित चाइनीज नायलॉन धागों के रील बड़ी मात्रा में बरामद करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Advertisement

शहर पुलिस ने चना लाइन स्थिति दुकान पर छापामार कार्रवाई करते हुए 10,000 से अधिक मूल्य का माल जब्त कर आरोपी यश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शहर पुलिस ने गौतम नगर इलाके की पतंग दुकान पर छापामार कार्रवाई करते हुए 74 नायलॉन मांजा चकरी कीमत 50 हजार 400 रूपए का माल जब्त करते हुए आरोपी विनोद ( 56 ) के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है ‌।

शहर पुलिस द्वारा श्रीनगर इलाके मैं शंकर नामक दुकानदार के पास से 9000 रुपए का प्रतिबंधित मांजा चकरी बरामद की गई है। शहर पुलिस ने श्रीनगर के मढ़ी चौक इलाके पर छापामार कार्रवाई करते हुए सब्जी दुकान की आड़ में मांझा बेच रहे रमेश (53) पर कार्रवाई करते हुए माल की बरामदगी की है।

आमगांव पुलिस ने दीपक उर्फ सर्वेश के ग्राम कान्हा स्थित किराना जनरल स्टोर से बड़ी मात्रा में नायलॉन मांजा बरामद किया है। आमगांव पुलिस ने कुम्भार टोली इलाके में स्थित किराना जनरल स्टोर से लाल कत्थे ,काले रंग मांझा बरामद करते हुए आरोपी रमेश उर्फ मुन्ना (46) के खिलाफ कार्रवाई की है।

रावणवाड़ी पुलिस ने ग्राम मुरपार निवासी मूलचंद के यहां छापामार कार्रवाई करते हुए हानिकारक नायलॉन मांजा बरामद किया है। रावणवाड़ी पुलिस ने ग्राम काटी निवासी कृष्णा के दुकान से बड़ी मात्रा में नायलॉन मांजा जब्त किया है।

दवनीवाड़ा पुलिस ने बाजार चौक इलाके की किराना दुकान से प्रतिबंधित 11 चकरी मांजा जप्त करते हुए आरोपी जितेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। विशेष उल्लेखनीय कि जिला पुलिस प्रशासन की इस दना-दन कार्रवाई से पतंग सामग्री बेचने वालें दुकानदारों के बीच खौफ का माहौल है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.