Published On : Sun, Aug 11th, 2019

नदी के तेज बहाव में युवक बह गया

Advertisement

बाघ नदी में डूबे कावड़िए की तलाश हेतु रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गोंदिया। महाराष्ट्र तथा मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली रजेगांव के बाघनदी के कोरणीघाट पर आज सुबह 10 बजे हृदयविदारक घटना घटित हो गई।
गोंदिया के न्यू लक्ष्मीनगर इलाके से कावड़ यात्रा को निकले 25 युवकों की टोली, नदी तट के कोरणीघाट पर पहुंची। कावड़ यात्रा में शामिल कांवड़ियों ने पात्र में जलाभिषेक हेतु जल एकत्र किया। इसी दरमियान राजेश मरस्कोल्हे नामक 17 वर्षीय युवक इसे नहाने की सूझी तथा वह नदी में उतर गया, नदी का बहाव तेज होने की वजह से वह असंतुलित होकर पानी में बह गया।

घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर जिला आपदा प्रबंधन की टीम तथा रावणवाड़ी थाने की टीम और स्थानीय मछुवारों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नदी में बहकर लापता हुए युवकी की तलाश जारी है।

Advertisement

विशेष उल्लेखनीय है कि, श्रावण मास का पर्व बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस त्यौहार में सैकड़ों कांवड़ियों की टोली बाघनदी तट पर पहुंचती है तथा पात्र में जल एकत्रित कर कावड़िए शिवमंदिर में जलाभिषेक करने हेतु पहुंचते है।

आज रविवार अवकाश का दिन होने की वजह से कावड़ियों की कई टोलियां रजेगांव के कोरणी घाट पर पहुंची थी तथा यह हादसा सामने आया।

…रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.