Published On : Fri, Oct 7th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: बच्चा चोर समझकर , कबाड़ बिन रहे 4 लोगों को पीट दिया

Advertisement

पब्लिक ने पंचायती पिटाई कर थाने के हवाले किया , तफ्तीश में जुटी पुलिस

गोंदिया। शहर के सर्कस मैदान के निकट , दस खोली के गजानन मंदिर इलाके में 7 अक्टूबर शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने बच्चा चोर समझकर कबाड़ बिन रहे चार लोगों की जमकर पिटाई कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया जिसके बाद पुलिस के पहुंचने पर इलाके के बाशिंदों ने 4 लोगों को पुलिस के हवाले कर लिया कर दिया , जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी मके मुताबिक चारों लोग अलग-अलग शहरों के रहने वाले हैं जिनमें नागपुर (लकड़गंज ) तुमसर ( ग्राम निलज ) आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश के निवासी हैं तथा कबाड़ इकट्ठा करने का काम करते हैं और व्यसन की लत से ग्रस्त हैं जिसकी वजह से उन्होंने अपना घर छोड़ दिया।

Advertisement

इनमें से दो का आगमन 2 दिन पूर्व ही शहर में हुआ है तथा उन दोनों ने भी रेलवे स्टेशन के बाहर नीम के झाड़ के नीचे अपना ठिकाना बनाया और चारों में जान पहचान हो गई ।

आज सुबह यह लोग सर्कस मैदान , दस खोली और गजानन मंदिर इलाके में प्लास्टिक की खाली बोतल, लोहा- लंगड़ का कबाड़ बिनने गए थे इसी दौरान कुछ लोगों को इनके हाथों में बोरा दिखाई दिए तथा मैले कुचैले कपड़े और उटपटांग हुलिया देखकर बच्चा चोर होने के संदेह में इन्हें पकड़ लिया और बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा।

पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल जांच हेतु भेज दिया है तथा फरियादी के शिकायत के आधार पर इस बात की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है कि अलग-अलग इलाके के रहने वाले इन लोगों का असल मकसद क्या है तथा यह लोग कब से गोंदिया में ठहरे हुए हैं।

हालांकि पुलिस ने अब तक इन्हें कोई क्लीनचिट नहीं दी है लेकिन प्रारंभिक जांच में यही पता चल रहा है कि यह कबाड़ बिनने का काम करते हैं बहरहाल पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की तफ्तीश में जुटी है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.