Published On : Thu, Dec 1st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: इवनिंग वॉक पर निकले अधिकारी को तेज रफ्तार कार ने उड़ाया , मौके पर मौत

Advertisement

कारंजा बाईपास रोड पर आज शाम घटा ‘ हिट एंड रन ‘ का मामला

गोंदिया। कारंजा -पतंगा चौक के बाईपास रिंग रोड पर 1 दिसंबर गुरुवार की शाम 5 बजे के आसपास ‘ हिट एंड रन ‘ का मामला सामने आया है ।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जहां सड़क पर सामने चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने के प्रयास में कार चालक ने सड़क पर इवनिंग वॉक पर निकले अधिकारी को तेज रफ्तार कार से उड़ा दिया।

इस सड़क हादसे में पंचायत समिति के विस्तार अधिकारी शशिकांत बाबूराव खोब्रागड़े ( 56, निवासी- सैनिक चौक फूलचूर गोंदिया ) की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि बेकाबू कार पलट गई और उसमें सवार ड्राइवर अनुराग रोशन राऊत ( 26 निवासी- अंबाटोली फूलचूर गोंदिया ) यह युवक जख्मी हो गया जिसे राहगीरों की मदद से उपचार हेतु जिला केटीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

Advertisement

घटित प्रकरण के संदर्भ में नागपुर टुडे को जानकारी देते गोंदिया ग्रामीण थाने के पुलिस निरीक्षक अजय भुसारी ने बताया- सफेद रंग की कार क्रमांक MH 35 /AR 1350 यह राजा भोज चौक से एसपी कार्यालय ( कलेक्टर ऑफिस ) दिशा की ओर आ रही थी तथा सड़क पर सामने एक ट्रेलर चल रहा था जिसे कार चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया ।

कार की रफ्तार तेज थी जिसके चलते मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई तथा सड़क पर रोज की तरह शाम के वक्त टहलने निकले अधिकारी को कार चालक ने उड़ा दिया इसी दौरान बेकाबू होकर तेज रफ्तार कार पलट गई और कार में सवार ड्राइवर भी जख्मी हो गया।
गनीमत रही कि घटित हादसे के वक्त कार में सिर्फ ड्राइवर ही मौजूद था जिसे चोट आई है और उसे जिला केटीएस अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

यह ‘ हिट एंड रन ‘ का मामला है । मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है , आरोपी चालक के खिलाफ ही मामला बनेगा।
बहरहाल रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.