Published On : Thu, Dec 15th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: नए जिलाधिकारी बने IAS चिन्मय गोतमारे

Advertisement

विधायक डॉ.फुके से निवास स्थान पर की भेंट..

गोंदिया। नागपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे 2009 बेच के आईएएस अधिकारी चिन्मय गोतमारे की बदली अब गोंदिया जिलाधिकारी के रूप में की गई है।

वर्तमान जिलाधिकारी डॉ.नयना गुंडे की सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नासिक बदली किये जाने पर गोंदिया के नए जिलाधिकारी पद जल्द स्वीकार करने के आदेश श्री गोतमारे को मिले है।
गोंदिया के नये जिलाधिकारी पद पर नियुक्ति होने पर आज श्री चिनमय गोतमारे ने गोंदिया-भंडारा जिले के पूर्व पालकमंत्री एवं वर्तमान में विधायक डॉ. परिणय फुके के नागपुर स्थित आवास पर जाकर उनसे भेंट की।

भेंट के दौरान विधायक फुके ने श्री चिन्मय गोतमारे को गोंदिया के जिलाधिकारी बनने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस भेंट में विधायक श्री परिणय फुके ने गोंदिया जिले के विविध विषयों पर ध्यानकेन्द्रित कर सकारात्मक चर्चा की।

Advertisement

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.