Published On : Tue, Dec 13th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: पानी की टंकी पर चढ़कर वीरू गिरी , 18 दिन बाद जायज़ मांगे मंजूर

Advertisement

खेत जाने वाले रास्ते पर व्याप्त अतिक्रमण से त्रस्त होकर वह पानी की टंकी पर चढ़ गया

गोंदिया। जिले के गोरेगांव तहसील के ग्राम कलपाथरी निवासी पूरनलाल पारधी नामक शख्स यह खेत में जाने के पांदन रास्ते पर व्याप्त अतिक्रमण से त्रस्त होकर उसे हटाने की मांग को लेकर पिछले 18 दिनों से गांव के पानी की टंकी पर चढ़कर आंदोलन कर रहा था तथा वहीं ऊपर तंबू लगाकर खाना पका-खाकर लेट जाता था और जबरन नीचे उतारे जाने पर कूद जाने की धमकी दे रहा था।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आखिरकार काफी मशक्कत और समझाइश के बाद राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन ने उसके जायज मांगों को मंजूर करने का आश्वासन दिया जिसके बाद मामले में कुछ नरमी आई तथा आज 13 दिसंबर के दोपहर 1:00 बजे जिला आपदा प्रबंधन विभाग की रेस्क्यू टीम , पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।

Advertisement

इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से नीचे नेट और ताल पत्री बांधी गई जिसके पश्चात उसे समझा -बुझाकर नीचे उतारा गया तथा स्वास्थ्य जांच हेतु अस्पताल भेजा गया है आखिरकार पूरनलाल की वीरू गिरी काम आ गई तथा प्रशासन को कुछ मांगों के आगे झुकना पड़ा है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.