Published On : Fri, Feb 11th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: होटल के कमरे में प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान

Advertisement

अजब प्यार की गजब दास्तान , लड़के ने सुसाइड से पहले किया फोन ?

गोंदिया । गोरेगांव रोड पर शहर के फुलचुर इलाके में स्थित होटल एवरग्रीन के कमरे में प्रेमी युगल ने फॉस्फाइड नामक जहर खाकर जान दे दी।
किन वजहों के चलते दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया , गोंदिया ग्रामीण पुलिस इसी बात की जांच पड़ताल में जुटी है।

पुलिस ने जानकारी देते बताया होटल में 10 फरवरी गुरुवार की शाम 8:00 से 8:30 के करीब दोनों पहुंचे थे वहां पर उन्होंने सेकंड फ्लोर पर कमरा नंबर 12 लिया दोनों एक ही कमरे में ठहरे थे , अचानक से रात 10:00 से 10:30 के बीच लड़के ने घरवालों और दोस्त को फोन करते हैं ज़हर गटक लेने की जानकारी दी ‌, परिजन दौड़े-दौड़े होटल पहुंचे उस वक्त अंदर का नज़ारा भयावह था , दोनों कमरे के अंदर ही मूर्छित अवस्था में थे जल्दी से दोनों को इलाज के लिए जिला केटीएस हॉस्पिटल भेजा गया , मगर स्थिति नाजुक होने के कारण लड़की ने रात 1:00 बजे दम तोड़ दिया वहीं लड़के की मृत्यु 1:45 बजे हुई सुबह दोनों के शव का पोस्टमार्टम कर लाश परिजनों को सौंप दी गई।

शुरुआती जांच के बाद गोंदिया ग्रामीण थाना प्रभारी बोरसे ने नागपुर टुडे को जानकारी देते बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों प्रेमी युगल हैं ।

Advertisement

21 वर्षीय युवती नागपुर के उमरेड़ , दिघोरी नाका इलाके की निवासी है जो अपने रिलेटिव (रिश्तेदार ) के यहां छोटा गोंदिया में शादी समारोह में शामिल होने गुरुवार को आई थी , 22 वर्षीय लड़का भी वहीं साईं मंदिर निकट गोविंदपुर इलाके का रहने वाला है जिसके बाद दोनों होटल पहुंचे।
फॉस्फाइड नामक जहर खाने से दोनों की मृत्यु हुई है , घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस को घटना की जानकारी केटीएस अस्पताल के डॉक्टर द्वारा 11 फरवरी शुक्रवार सुबह 7 बजे भेजे गए मेमो के बाद हुई इसलिए मृत्यु पूर्व बयान दर्ज नहीं हो सका। बहरहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

-रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.