Published On : Mon, Mar 29th, 2021

गोंदिया: होली के त्यौहार में ट्रेन द्वारा शराब तस्करी का खुलासा

Advertisement

पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो अंग्रेजी शराब का जखीरा मिला

गोंदिया । ट्रेन के माध्यम से शराब की तस्करी कोई नई बात नहीं है।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शराबबंदी गडचिरोली- चंद्रपुर जैसे जिलों में गोंदिया जिले से बड़े पैमाने पर देशी-विदेशी शराब तस्करी के माध्यम से रेलमार्ग द्वारा पहुंचायी जाती है।

विशेषतः होली के त्यौहार में शराब की खपत बढ़ने और स्टॉक करने हेतु ट्रेन द्वारा आसानी से शराब की तस्करी की जाती है।

Advertisement

मंडल सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ नागपुर) पंकज चुघ, सहायक सुरक्षा आयुक्त एस.डी. देशपांडे के निर्देश पर अपराध खुफिया शाखा के प्रभारी निरीक्षक पाटिल, रेसुब पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक नंदबहादूर, एएसआई एस.बी. थापा और उनकी टीम 28 मार्च के दोपहर रेलवे परिसर में ज्वलनशील पदार्थों के खिलाफ विशेष ड्राइव में जुटे थे, इस दौरान गुड्स शेड की तरफ से उत्तर की ओर स्टेशन की ओर आ रहे एक युवक पर उनकी नजर पड़ी।

पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर युवक को रोकते हुए उसके पास मौजूद बड़ी बैग की तलाशी ली तो बैग के भीतर अंग्रेजी शराब , किंगफिशर बीयर की 8 बोतलें, बी- 7 ब्रांड व्हिस्की की 2 बोतलें पायी गयी।

पूछताछ में आरोपी ने नाम अपना राजकुमार बताया लेकिन उक्त शराब के संदर्भ में कोई भी समाधानकारक जवाब नहीं दे पाया लिहाजा अवैध रूप से शराब तस्करी के मामले का खुलासा होने पर आगे की कार्रवाई हेतु आरोपी को जीआरपी गोंदिया के सुपुर्द किया गया।

इस संदर्भ में जीआरपी द्वारा अ.क्र. 09/21 के भादंवि 65 ए, ई, 66 बी महाराष्ट्र शराब बंदी कानून के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.