Published On : Wed, Jun 9th, 2021

गोंदिया: झारखंड पुलिस को झांसा देकर फरार हुए 3 दुष्कर्मी धरे गए

Advertisement

सूरत भागने की फिराक में थे , रेलवे पुलिस टीम ने दिखाई सजगता

गोंदिया : युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले परप्रांतीय 3 फरार अभियुक्तों की चालाकी ज्यादा समय तक नहीं चली , रेलवे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गोंदिया स्टेशन पर घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा।

आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद झारखंड पुलिस को झांसा देकर सूरत (गुजरात) भागने की फिराक में थे लेकिन रेलवे पुलिस टीम ने आगे उनकी एक ना चली।

विशेष उल्लेखनीय है कि रेलवे पुलिस स्टेशन गोंदिया में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक एम. राजकुमार तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ ( जीआरपी लोहमार्ग नागपुर) के मार्गदर्शन में स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म पर नियमित रूप से अपराधियों पर निगरानी तथा गश्त जारी है।

सोमवार 7 जून को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंदिया को झारखंड राज्य के देवीपुर पुलिस स्टेशन से फोन पर जानकारी मिली कि, देवीपुर थाने में अ.क्र. 91/2021 कलम 363, 376, 120 (ब), 34 भादवि, लैगिक अपराध से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धारा 4 के आरोपी राजेश मंडल (21), राधेश्याम उर्फ लेखो मंडल (24), विजय बिरजु मंडल (20 सभी रहवासी ग्राम सिरी पो.स्टे. देवीपुर जि. देवघर राज्य झारखंड) यह तीनों आरोपी गाड़ी नं. 02834 हावड़ा- अहमदाबाद एक्सप्रेस से टाटानगर से सूरत गुजरात की ओर फरार हो रहे है , एैसी जानकारी देते हुए उक्त आरोपियों को खोजकर ट्रेन से उतारने की अपील की गई।
सूचना के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंदिया के अधिकारी व कर्मचारियों ने प्लेटफार्म नं. 3 पर पहुंची ट्रेन की प्रत्येक बोगी की तलाश लेते हुए तीनों आरोपियों को खोज निकाला और उन्हें ट्रेन से उतारकर रेसुब पोस्ट गोंदिया लाया गया।

Advertisement

देवीपुर पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों की पहचान की गई जिसके बाद उपनिरीक्षक प्रेम प्रदीपकुमार यादव अपने स्टॉफ के साथ रेसुब पोस्ट पहुंचे और संपूर्ण कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद तीनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई हेतु देवीपुर पुलिस के सुपुर्द किया गया।

तीनों अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक एम. राजकुमार, मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ, अपर अधीक्षक वैशाली शिंदे तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त एस.डी. देशपांडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी एस.वी. शिंदे के मार्गदर्शन में आरपीएफ गोंदिया के प्रभारी अधिकारी नंदबहादूर यादव , सहायक पोनि संदीप गोंडाणे, निरीक्षक अनिल पाटिल, पोउपनि.

प्रवीण भिमटे, प्रधान आरक्षक आर. रायकवार, पी. दलाई, नासिर खान, लिल्हारे, दिव्या सिंह, पो.का. ओमप्रकाश सेलोटे, नंदकिशोर नारनवरे, अखिलेश राय, चंदु भोयर आदि की ओर से की कार्रवाई की गई।

*रवि आर्य*

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.