Published On : Thu, Jan 19th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: ठेकेदार से 11000 की रिश्वत लेते ग्रामसेवक गिरफ्तार

जिले के सालेकसा तहसील के लटोरी ग्राम पंचायत में एसीबी ने दी दबिश
Advertisement

गोंदिया। जिले में भ्रष्टाचार का बोलबाला बढ़ता ही जा रहा है , बिना रिश्वत दिए बड़े-बड़े शासकीय कार्यालयों से लेकर ग्रामपंचायत तक यहां कोई काम नहीं होता।

कभी शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर तो कभी बिल क्लियर करने के नाम पर भ्रष्टाचार में लिप्त घूसखोर नौकरशाहों के चेहरे बेनकाब हो रहे है।

एंटी करप्शन ब्यूरो ने जिले के सालेकसा तहसील के लटोरी ग्राम पंचायत में दबिश देकर ग्राम सेवक को ठेकेदार से 11000 के रिश्वत स्वीकारते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है गुरुवार 19 जनवरी को एसीबी की इस कार्रवाई से जिले के समूचे ग्राम पंचायतों में खलबली मच गई है।

शिकायतकर्ता जो एक निजी ठेकेदार है उसने सालेकसा तहसील के लटोरी गांव में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत असाईटोला स्कूल के रंग रोगन का कार्य तथा ग्राम पंचायत क्षेत्र में नाली सफाई का कार्य पूर्ण किया।

Advertisement

आरोपी ग्राम सेवक सुनील दोनोड़े ने शिकायतकर्ता ठेकेदार से स्कूल रंग रोगन के 2 लाख का बिल तथा नाली सफाई (गहराईकरण ) के 1 लाख का बिल मंजूर करने के एवज में 12000 रिश्वत की डिमांड की जिस पर मोल भाव पश्चात 11000 रुपए रिश्वत देने के बाद भी घूसखोर ग्राम सेवक ने ग्राम पंचायत लटोरी अंतर्गत मनरेगा के 10 पांदन रास्तों के कामों का बिल मंजूरी हेतु भेजने के एवज में 11000 और रिश्वत की मांग कर दी

लेकिन ठेकेदार की इच्छा रिश्वत देने की नहीं होने के कारण उसने शिकायत भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग से की।

एसीबी ने गुरुवार 19 जनवरी को जाल बिछाया तथा लटोरी ग्राम पंचायत कार्यालय में ग्राम सेवक ( सुनील ईश्वरदास दोनोड़े ( 44 निवासी- किकरीपार त. आमगांव ) को उसी के कक्ष में पंच गवाहों के समक्ष रिश्वत की 11000 की रकम स्वीकारते रंगे हाथों धर दबोचा।
आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
उक्त कार्रवाई एसीबी नागपुर के पुलिस अधीक्षक राहुल मकणीकर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुकर गीते के मार्गदर्शन में पुलिस उप अधीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर , पुलिस निरीक्षक अतुल तवाड़े , सहायक पुलिस उप निरीक्षक विजय खोबरागड़े , पुलिस हवलदार संजय बोहरे , पुलिस नायक संतोष शेंडे , मंगेश कहालकर , संतोष बोपचे, अशोक कापसे , चालक दीपक बतबर्वे आदि ने की ।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.