Published On : Sat, Jan 29th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया:जमीन विवाद में चली गोली , आरोपी फरार

Advertisement

सिविल लाइन के मामा चौक पर स्थित प्लाट को लेकर दोनों पक्ष जता रहे हैं अपना दावा

गोंदिया । रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कटंगी से टेमनी मार्ग पर शुक्रवार 28 जनवरी की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने धनेंद्र नामक 54 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार धनेंद्र भूरले यह टेमनी स्थित अपने खेत से शाम के वक्त गोंदिया के सिविल लाइन की ओर आ रहा था इसी दौरान महाराजा ढाबे से कुछ दूरी पर उसे 2 बदमाशों ने रोका तथा बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति ने देसी तमंचे से फायर कर दिया।
गोली धनेंद्र के गाल के हड्डी को छूकर निकल गई जिससे वह जख्मी हो गए फिलहाल घायल का उपचार डॉ. बाहेकर के केयर हॉस्पिटल भी जारी है जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है ।

नागपुर टुडे से बात करते हैं स्थानिक अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक- बबन आव्हाड ने जानकारी देते बताया – इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध रामनगर थाने में धारा 307 , 120 ब तथा भारतीय हथियार कायदा ( आर्म एक्ट) की धारा 3, 25 का जुर्म दर्ज किया गया है।

Advertisement

इस प्रकरण में शामिल बाइक पर आए दोनों हमलावर फिलहाल फरार हैं तथा देसी तमंचा भी बरामद नहीं हुआ है।

जख्मी की शिकायत के आधार पर शहर के सिविल लाइन इलाके से 2 व्यक्तियों को डिटेन किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक- सिविल लाइन के मामा चौक पर स्थित प्लाट को लेकर 2 प्रॉपर्टी डीलर्स से पिछले 15 दिनों से जख्मी व्यक्ति का विवाद चल रहा था , तथा दोनों ही पक्ष इस प्लाट पर अपना अपना दावा जता रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गोलीबारी में जख्मी हुए व्यक्ति धनेंद्र भुरले का वर्ष 2005 से लेकर 2010 के बीच का पुलिस ट्रेक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है ।

फिलहाल गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले दोनों बाइक सवार बदमाशों की खोज में पुलिस जुटी है।

-रवि आर्य

Advertisement
संविधान चौक पर युवाओं का महासैलाब! कई समर्थक हिरासत में, लेकिन जोश बरकरार!

संविधान चौक पर युवाओं का महासैलाब! कई समर्थक हिरासत में, लेकिन जोश...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | #topnews #maharashtranews #vidarbhanews  #nagpurnews #news

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | #topnews #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #LatestNews #NewsUpdate

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #LatestNews #NewsUpdate

CCTV ने खोला ऑटो चालक का राज! #Nagpur #NagpurNews #Crime #AutoDriver #CCTV #TheftCase #PoliceAction

CCTV ने खोला ऑटो चालक का राज! #Nagpur #NagpurNews #Crime #AutoDriver #CCTV...

नागपुर के स्कूल में दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SchoolNews #Student  #NewsUpdate #Investigation

नागपुर के स्कूल में दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SchoolNews #Student #NewsUpdate #Investigation

भंडारा बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन #vidarbhanews #bhandara #newsupdate #maharashtranews

भंडारा बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन #vidarbhanews #bhandara #newsupdate #maharashtranews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges