Published On : Sat, Jun 12th, 2021

गोंदिया:अधिकृत एजेंट , फर्जी आईडी से रेलवे ई-टिकट बनाते पकड़ाया

Advertisement

4 वर्षों से कर रहा है था टिकट दलाली का गोरखधंधा , रेलवे क्राइम ब्रांच ने दबोचा

गोंदिया। यात्रियों से अधिक रूपये लेकर कन्फर्म टिकिट उपलब्ध कराने वाले ई-टिकट दलालों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसी क्रम में गोंदिया आरपीएफ के क्राईम ब्रांच ने छत्तीसगढ़ राज्य के राजनंदगांव जिले के बसंतपुर थाना अंतर्गत आने वाले चौखड़िया पारा में कार्रवाई करते हुए आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंट को गिरफ्तार किया है।

उक्त एजेंट द्वारा गत 4 वर्षों से अधिकृत आईडी के अतिरिक्त 2 अलग-अलग पर्सनल फर्जी आईडी बनाकर रेलवे ई-टिकिट का काला कारोबार किया जा रहा था, इस संदर्भ में गोपनीय जानकारी मिलने पर उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराध गुप्तचर शाखा रेसुब गोंदिया के निरीक्षक अनिल पाटिल तथा उपनिरीक्षक के.के. दुबे, प्रधान आरक्षक आर.सी. कटरे एंव आरक्षक एस.बी. मेश्राम ने 11 जून को राजनंदगांव शहर के चौखड़िया पारा इलाके में पहुंचकर छापामार कार्रवाई की।

Advertisement

तलाशी के दौरान धीरज (29 रा. चौखड़िया पारा पो. बसंतपुर जि. राजनंदगांव) नामक अधिकृत एजेंट के पास से अलग-अलग 2 पर्सनल फर्जी आईडी द्वारा बनायी गई 4 ई-टिकिट भी बरामद की गई जिसका मूल्य 5601 रूपये आंका गया है।

उक्त आरोपी यह अधिक लाभ कमाने के लिए आईआरसीटीसी की अधिकृत आईडी से बुकिंग न करते हुए अपनी पर्सनल फर्जी आईडी से ई-टिकिट बनाकर ग्राहकों को उपलब्ध करवा रहा था तथा उनसे यात्रा की दूरी के हिसाब से किराया राशि के अतिरिक्त 100 से 200 रूपये वसूल करता था।

बहरहाल मामला रेलवे टिकट के अवैध कारोबार का होने पर उसे आगे की कार्रवाई हेतु राजनंदगांव रेसुब पोस्ट के सुपुर्द किया गया है तथा इस संदर्भ में अब आरोपी के खिलाफ अ.क्र. 32/2021 की धारा 143 रेल अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

रवि आर्य

Advertisement
संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi  #vidarbhanews #nagpurnews #nagpur

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...

इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के खिलाफ मनसे का प्रदर्शन #maharashtranews #kolhapur #newsupdate #maharashtra

इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के खिलाफ मनसे का प्रदर्शन #maharashtranews #kolhapur #newsupdate #maharashtra

हादसे में सड़क किनारे खड़े 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत

हादसे में सड़क किनारे खड़े 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत

सोनम वांगचुक समर्थन में उल्हासनगर में प्रदर्शन #maharashtranews #ulhasnagar #newsupdate #maharashtra

सोनम वांगचुक समर्थन में उल्हासनगर में प्रदर्शन #maharashtranews #ulhasnagar #newsupdate #maharashtra

छात्र मुद्दों पर महाविकास आघाड़ी का ज्ञापन #maharashtranews #satara #newsupdate #maharashtra

छात्र मुद्दों पर महाविकास आघाड़ी का ज्ञापन #maharashtranews #satara #newsupdate #maharashtra

पुणे में सीजेपी समर्थन में छात्रों का प्रदर्शन #maharashtranews #pune #newsupdate #maharashtra

पुणे में सीजेपी समर्थन में छात्रों का प्रदर्शन #maharashtranews #pune #newsupdate #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges