Published On : Thu, Jun 5th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: भारत सशक्त हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा- पं. धीरेंद्र शास्त्री

Advertisement

गोंदिया। जब तक भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बन जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा इस बात की घोषणा चकरभाटा की पावन नगरी में स्थित श्री सिंधु अमरधाम आश्रम ( झूलेलाल मंदिर ) में पधारे बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने करते हुए कहा- 07 नवंबर 2025 को दिल्ली से वृंदावन के लिए शुरू होने वाली द्वितीय पदयात्रा का उद्देश्य पैदल चलकर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों से मिलना और उनसे संवाद स्थापित करना है यह हिंदू जागरण का राष्ट्रव्यापी अभियान होगा।

उन्होंने कहा- यह केवल धार्मिक यात्रा नहीं उनका उद्देश्य देश के हिंदू संतो को एक मंच पर लाना है।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने
चक्करभाटा अमरधाम आश्रम में आगमन के साथ ही ”
आयोलाल झूलेलाल ” के जय घोष के साथ हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कही और 7 नवंबर को दिल्ली से शुरू होने वाली द्वितीय पदयात्रा का निमंत्रण अमरधाम आश्रम के सद्गुरु साईं लालदास साहिब जी को दिया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

Advertisement

युवा पीढ़ी के विचार भले नए हों पर संस्कार पुराने होने चाहिए ?

शास्त्री जी के आगमन से चक्करभाटा के लोग उत्साहित रहे उनके दर्शन पाने और आशीर्वाद लेने के लिए गोंदिया सिंधी जनरल पंचायत के पूर्व अध्यक्ष साजनदास वाधवानी उनके सुपुत्र मनीष वाधवानी सहित गोंदिया के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
इस अवसर पर शास्त्री जी ने हिंदुओं को संगठित करने और भारत को सशक्त हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराते हुए युवा पीढ़ी से मुखातिब होते हुए कहा- विचार भले नए हों पर संस्कार पुराने होने चाहिए।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.