Published On : Fri, May 9th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: शक में तबाह हो गई वैवाहिक जिंदगी , हत्यारा पति अब जिंदगी भर जेल में सड़ेगा

कुल्हाड़ी से की पत्नी की निर्मम हत्या , मासूम बेटे के सिर से मां का साया छीना
Advertisement

गोंदिया। पति- पत्नी का रिश्ता आपसी परस्पर विश्‍वास की डोर से बंधा होता है, लेकिन जरा सा शक और घरेलु कलह जिंदगी को तबाह कर देता है।

दिल दहला देने वाली घटना जिले की गोंदिया तहसील के रावणवाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंभोरा में 8 मई के देर रात 11: 30 बजे घटित हुई।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

संदेह की आग में झूलस रहे पति ने कुल्हाड़ी से दनादन वार करते हुए पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और अपनी हंसती खेलती जिंदगी को पलभर में तबाह करते हुए एक डेढ़ साल के मासूम बेटे से उसकी मां का साया ही छीन लिया।

6 वर्ष पूर्व हुआ था ” आरती ” से विवाह

Advertisement

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते बताया कि, ग्राम अंभोरा निवासी 35 वर्षीय सुनील मदन पटले का 6 वर्ष पूर्व आरती (उम्र -30) के साथ विवाह हुआ था और उन्हें एक डेढ़ साल का बेटा भी है।

दोनों पति-पत्नी के शादी के 5 साल की वैवाहिक जिंदगी तो हंसी खुशी बीती लेकिन गत 6 माह से पति सुनील को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह होने लगा और इसी बात को लेकर घर में कलह शुरू था और दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे।

गुरूवार 8 मई के देर रात 11.30 बजे भी दोनों पति- पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ और संदेह की आग में झूलस रहे सुनील ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से आरती पर दनादन वार करते हुए उसकी निर्मम हत्या कर दी।

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पास पड़ोस के लोगों की भीड़ जमा हो गई तथा जानकारी रावणवाड़ी पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्पॉट पंचनामा तैयार करते हुए मृतका आरती के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
पत्नी की हत्या के बाद सुनील घटनास्थल से फरार हो गया हालांकि उसने बाद में रावणवाड़ी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

बहरहाल इस प्रकरण में रावणवाड़ी पुलिस ने शक्की पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

आगे की जांच पुलिस निरीक्षक वैभव पवार के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक नवकार कर रहे है।

रवि आर्य

Advertisement
अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP  #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati  #updatenews #maharashtranews

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #updatenews #maharashtranews

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews  #ambarnath  #updatenews #maharashtra

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews #ambarnath #updatenews #maharashtra

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt  #political #LatestNews #NewsUpdate

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt #political #LatestNews...

भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news

भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges