Published On : Thu, Jun 11th, 2020

गोंदिया: सुकून भरे बीते 10 दिन , नहीं आया नया कोई केस सामने

Advertisement

अब तक 36 नमूनों की रिपोर्ट लंबित

गोंदिया: कोरोना के ताजा अपडेट को लेकर बेचैन गोंदिया जिले की जनता के लिए 11 जून गुरुवार के लिए राहत भरी सुखद खबर यह है कि लगातार पिछले 10 दिनों से एक भी नया मामला सामने नहीं आया है जो निश्चित ही दिल को सुकून और तसल्ली देने वाला समाचार है ।
गोंदिया में वायरोलॉजी जांच प्रयोगशाला में परीक्षण केंद्र से आज 11 जून गुरुवार को प्राप्त कोरोना वायरस परीक्षण रिपोर्ट में पाया गया कि जिले में कोई भी मरीज कोरोना से संक्रमित नहीं हैं ।

अब तक के संक्रमित मरीजों की संख्या पर नजर डाले तो 26 मार्च को 1 मरीज, 19 मई को 2, 21 मई को 27, 22 मई को 10, 24 मई को 4, 25 मई को 4, 26 मई को 1, 27 मई को 1, 28 मई को 9, 29 मई को 1, 30 मई को 4, 31 मई को 1 और 2 जून को 2 एैसे कुल 69 मरीज संक्रमित हुए थे।

3 जून से 10 जून की अवधि दौरान कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया था और आज भी कोई नया कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला।

Advertisement

अब तक जिले के 1164 व्यक्तियों के गले के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। उनमें से 69 मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए। गोंदिया में वायरल प्रयोगशाला के परीक्षण केंद्र में 36 नमूनों की एक परीक्षण रिपोर्ट अभी भी लंबित है। जिले के सभी 69 रोगी कोरोना मुक्त हो चुके हैं। आज जिले में कोई भी नया कोरोना संक्रमित रोगी नहीं पाया गया है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्याम निमगड़े ने बताया कि जिले के विभिन्न स्कूलों और संस्थानों में 1386 और घर में 1746 इस तरह कुल 3132 व्यक्तियों को अलग-थलग ( क्वॉरेंटाइन ) किया गया है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.