Published On : Wed, Sep 2nd, 2020

गोंदिया: उद्धव सरकार विदर्भ के बाढ़ पीड़ितों के साथ कर रही अन्याय- विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस

Advertisement

हमारी सरकार के दौरान जारी 6 विशेष जीआर का विदर्भ के बाढ़ पीड़ितों को लाभ प्रदान करे

गोंदिया:  आज 2 सितंबर बुधवार को विदर्भ के बाढ़ से प्रभावित जिलों का जायजा लेने आये महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर, भंडारा और गोंदिया जिले में बाढ़ के हालातों को देखकर, सरकार पर कटाक्ष किया।

Gold Rate
July 08 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 44,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,26,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

श्री फडणवीस ने कहा, वर्तमान उद्धव सरकार विदर्भ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के पीड़ितों के साथ अन्याय कर रही है।
इस बाढ़ में हजारों हेक्टेयर खेतों में खड़ी फसल बारिश की भेंट चढ़ गई , सैकड़ों मकान और मवेशी तबेले जमीदोज हो गए , पशुधन , जनहानि के साथ बड़े पैमाने पर क्षति हुई है, बावजूद उद्धव सरकार बाढ़ पीड़ितों को अबतक कोई राहत नही पहुँचा पाई।

Advertisement

श्री फडणवीस ने कहा, हमारी सरकार के दौरान हमने पश्चिम महाराष्ट्र में आयी बाढ़ के दौरान 6 विशेष जीआर लागू कर अनेक तरह की त्वरित मदद प्रदान की थी। परंतु वर्तमान सरकार ने अभी तक उन जीआर का लाभ इन बाढ़ पीड़ितों के लिए जारी नही किया है। ये विदर्भ के बाढ़पीड़ितों के साथ अन्याय है।

उन्होंने जिले के तिरोड़ा तहसील तथा गोंदिया तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर बाढ़पीड़ितों को आश्वस्त किया कि अगर सरकार विशेष जीआर का लाभ देने में आनाकानी करती है तो वे सदन में इस मामले पर आवाज उठाएंगे।

इस दौरान उनके साथ पूर्व ऊर्जामंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले, भंडारा-गोंदिया जिले के पूर्व पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके, सांसद सुनील मेंढे, तिरोड़ा के विधायक विजय रहांगडाले, पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले, विदर्भ संगठन मंत्री उपेंद्र कोठेकर, भंडारा-गोंदिया जिला संपर्क प्रमुख वीरेंद्र अंजनकर, जिलाध्यक्ष केशवराव मानकर, पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल, रमेशभाऊ कुथे, भजनदास वैद्य, हेमंतभाऊ पटले, प्रदेश सचिव संजय पुराम, तिरोड़ा न.प अध्यक्षा सोनाली देशपांडे व भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

रवि आर्य

Advertisement
नाशिक में एक दिन छह जगह पेड़ गिरे #maharashtranews #barish #mansoon #nuksan

नाशिक में एक दिन छह जगह पेड़ गिरे #maharashtranews #barish #mansoon #nuksan

पीड़िता की मां ने अस्पताल पर लगाए आरोप #maharashtranews #hospital #dombivli #newsupdate

पीड़िता की मां ने अस्पताल पर लगाए आरोप #maharashtranews #hospital #dombivli #newsupdate

गो-तस्करी विरोधी मार्च, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में #maharashtranews #latestnews #goutaskari #andolan

गो-तस्करी विरोधी मार्च, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में #maharashtranews #latestnews #goutaskari #andolan

पहली बारिश में मिसिंग लिंक की पोल खुली ...#latestnews #newsupdate #maharashtranews #maharashtra

पहली बारिश में मिसिंग लिंक की पोल खुली ...#latestnews #newsupdate #maharashtranews #maharashtra

बुलढाणा से साइकिल आनंद वारी हुई रवाना ...#latestnews #newsupdate #maharashtranews #maharashtra

बुलढाणा से साइकिल आनंद वारी हुई रवाना ...#latestnews #newsupdate #maharashtranews #maharashtra

बारिश के बाद साफ़ दिखी सतपुड़ा पर्वतमाला ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #maharashtra

बारिश के बाद साफ़ दिखी सतपुड़ा पर्वतमाला ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges