Published On : Mon, Nov 15th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: राष्ट्रवादी कांग्रेस को बड़ा झटका , जिला अध्यक्ष विजय शिवनकर ने पार्टी छोड़ी

Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र , पार्टी के साथ-साथ प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

गोंदिया। जिला परिषद ,पंचायत समिति और नगर परिषद चुनावों की तैयारियों में जुटी राष्ट्रवादी कांग्रेस को गोंदिया जिले में बड़ा झटका लगा है।

विजय महादेवराव शिवनकर ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गोंदिया जिला अध्यक्ष पद के साथ-साथ पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।

उल्लेखनीय है कि गोंदिया जिला परिषद के अध्यक्ष रहे विजय शिवनकर पिछले 7 वर्षों से राष्ट्रवादी कांग्रेस की जिले में बागडोर संभाले हुए हुए थे

Advertisement

माना जा रहा है कि राकांपा के कुछ नेताओं ने अभद्र टिप्पणियां की जिससे वह आहत हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील को लिखे पत्र में विजय शिवनकर ने कहा है कि महोदय, आपने मुझे कुछ महीने पहले गोंदिया जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। लेकिन गोंदिया जिले का आंतरिक राजनीतिक माहौल ठीक नहीं है। समन्वय और सामंजस्य का घोर अभाव है। इसलिए मेरे लिए जिम्मेदारी लेना संभव नहीं है। मैं पिछले सात वर्षों से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा हूं और समय-समय पर पार्टी द्वारा मुझे दी गई जिम्मेदारियों को मैंने ईमानदारी से निभाया है। चुनाव परिणाम भी सार्थक रहे। लेकिन मेरे काम के मूल्यांकन पर ध्यान नहीं दिया गया। मेरे साथ कुछ गलत हुआ। जिसका जिक्र करना सही नहीं है। इसलिए मेरी भावनाओं को बहुत ठेस पहुंची है। इसलिए मैं गोंदिया जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गोंदिया जिलाध्यक्ष पद के साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का सदस्य नहीं रहूंगा।

मैं सम्मानपूर्वक आपको अपना त्याग पत्र भेज रहा हूं।

विशेष उल्लेखनीय है कि प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को भेजे गए पत्र की प्रतिलिपि उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार और राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल को भी प्रेषित की गई है।

चुनावों से ठीक पहले एक कुनबी समाज के बड़े चेहरे का यूं इस तरह से पद और पार्टी सदस्यता से इस्तीफा दे देना यह दर्शाता है कि गोंदिया जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है।

…रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.