Published On : Fri, Jul 7th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: टोका-टाकी के संदेह में खूनी खेल , युवक की गर्दन पर चाकू से हमला

सब्जी काटने की पावसी और चाकू से किया जानलेवा हमला, आरोपी बाप और उसके दो बेटों को गंगाझरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Advertisement

गोंदिया। टोका-टाकी करने से नाराज़ होकर आपसी झगड़े में चाय नाश्ता टपरी पर बैठे एक युवक के गर्दन पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया गया , जख्मी युवक को जिला केटीएस अस्पताल के आईसीयू वार्ड भर्ती कराया गया जहां उसके गर्दन का ऑपरेशन किया गया है तथा उसकी स्थिति स्थिर बताई जाती है जबकि वारदात में शामिल आरोपी बाप और उसके दो बेटों को गंगाझरी पुलिस ने पकड़ लिया है।

घटना के संदर्भ में नागपुर टुडे को जानकारी देते गंगाझरी थाने के पुलिस निरीक्षक महेश बनसोडे ने बताया- वारदात 6 जुलाई गुरुवार शाम 7 से 7:30 के बीच ग्राम शहारवानी स्थित चाय नाश्ता टपरी पर घटित हुई।

ग्राम लेंडेझरी निवासी 25 वर्षीय जख्मी युवक विशाल ताराम यह चाय नाश्ता दुकान पर बैठा था इतने में मालवाहक टेंपो में सवार होकर उसका दोस्त सोयब पुराम ( 25,निवासी गोंदेझरी ) पहुंचा , दोनों एक दूसरे को हंसी मजाक करते हुए बातचीत कर रहे थे तभी बाजू में खड़े सूरज मेश्राम ने हंसी मज़ाक इसे , टोका-टोकी और टांटबाजी के रूप में अपने पर ले लिया तथा विशाल से झगड़ा करते हाथापाई की ओर अपने घर गया तथा पिता चुन्नीलाल मेश्राम (50 ) और भाई अमर ( 20 ) के साथ हाथ में सब्जी काटने की पावसी और चाकू लेकर पहुंचा।

हाथापाई के बीच आरोपियों ने पहले विशाल की बुरी तरह पिटाई की फिर अमर ने चाकू से विशाल की गर्दन के बाएं तरफ वार करते उसे लहूलुहान कर दिया।
सड़क पर खून से लथपथ हालत में गिरे विशाल के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर मौके पर मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और जिला केटीएस अस्पताल में भर्ती कराया , देर रात आपरेशन थिएटर में डॉक्टरों द्वारा जख्मी युवक के गर्दन का ऑपरेशन किया गया है , गंभीर घायल युवक की हालत अब स्थिर है।

Advertisement

बहरहाल आरोपियों की तलाश में पुलिस ने ठिकानों पर छापामार कार्यवाही करते हुए बाप और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है तथा
इस प्रकरण के संदर्भ में जख्मी युवक के दोस्त फरियादी सोयब पूराम ( 25 गोंदेखारी ) की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास धारा 307 , 34 का जुर्म दर्ज किया गया है मामले की आगे की जांच गंगाझरी थाने के पुलिस निरीक्षक महेश बनसोडे कर रहे हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.