Published On : Wed, Sep 29th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: ASI थाने में रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Advertisement

मारपीट के केस में मदद करने के लिए 3000 की स्वीकारी रिश्वत

गोंदिया। एसीबी विभाग अधिकारियों ने ट्रैप लगाकर 3 हजार रूपये रिश्‍वत लेते सहायक उपनिरीक्षक को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सहा. उपनिरीक्षक यह आमगांव थाने में तैनात है तथा उसने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए मारपीट के मामले में शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई न करने के एवज में रिश्‍वत ली।

Gold Rate
July 30 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता किसान के पड़ोसी के मकान का निर्माण कार्य शुरू होने पर उसने निर्माण कार्य हेतु लगने वाली रेती किसान के घर के सामने आंगन में डाल दी। रेती को हटाने के लिए किसान ने पड़ोसी से कहा लेकिन उसने रेती हटाने के बजाए गालीगलौच व धक्का मुक्की करते हुए किसान से मारपीट की।

इस प्रकरण में दोनों ने एक-दूजे के खिलाफ एनसी मेटर के तहत आमगांव थाने में शिकायत दर्ज करा दी, जिसके बाद गांव के संबंधित बीट अमलदार सहायक उपनिरीक्षक दिलीप उरकुडे ने शिकायतकर्ता किसान के पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई करने और उसके खिलाफ कार्रवाई न करने की बात कहते हुए फिर्यादी से 5 हजार रूपये रिश्‍वत की मांग कर दी।

Advertisement

किसान रिश्‍वत देने का इच्छुक नहीं था लिहाजा उसने 23 सितंबर को भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग के गोंदिया दफ्तर पहुंच सहायक उपनिरिक्षक उरकुडे की शिकायत कर दी। मामले की जांच पश्‍चात एसीबी विभाग अधिकारियों ने 29 सितंबर बुधवार को आमगांव पुलिस स्टेशन में जाल बिछाकर सहायक पुलिस उपनिरीक्षक दिलीप उरकुडे (53) इसे अपने पद का दुरूपयोग करते हुए भ्रष्ट मार्ग अपनाकर शिकायतकर्ता से मौलभाव पश्‍चात 3 हजार रूपये की रिश्‍वत स्वीकार करते रंगेहाथों धरदबोच लिया।

इस मामले में अब आरोपी सउपनि. उरकुडे के खिलाफ आमगांव थाने में धारा 7 भ्रष्टाचार प्रतिबंधक अधिनियम 1988 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उक्त कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक रश्मी नांदेडकर, अपर अधीक्षक मिलिंद तोतरे (एसीबी नागपुर) के मार्गदर्शन में पुलिस उपअधीक्षक पुरूषोत्तम अहेरकर, पोनि अतुल तावाड़े, सउपनि विजय खोब्रागड़े, पो.ह. राजेश शेंद्रे, नापोसि योगेश उईके, रंजीत बिसेन, नितीन रहांगडाले आदि ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

रवि आर्य

Advertisement
Nagpur: 17 वर्षीय क्रिकेटर की मौत, VCA चयन नहीं होने का जिक्र ! #NagpurNews #CricketNews #VCA #news

Nagpur: 17 वर्षीय क्रिकेटर की मौत, VCA चयन नहीं होने का जिक्र...

आरक्षण सुधार की मांग को लेकर रैली #NagpurNews #ReservationPolicy #Protest #Rally #MaharashtraNews

आरक्षण सुधार की मांग को लेकर रैली #NagpurNews #ReservationPolicy #Protest #Rally #MaharashtraNews

Nagpur Central Jail Murder Case: दोषी को उम्रकैद #NagpurNews #CentralJail #Crime #Murder #CourtNews

Nagpur Central Jail Murder Case: दोषी को उम्रकैद #NagpurNews #CentralJail #Crime #Murder...

राष्ट्र सुरक्षा के समर्थन में मौन पदयात्रा #MaharashtraNews #NationalUnity #Constitution #Youth

राष्ट्र सुरक्षा के समर्थन में मौन पदयात्रा #MaharashtraNews #NationalUnity #Constitution #Youth

Abhijit Dipke का BJP पर बड़ा आरोप | #MaharashtraNews #AbhijitDipke #BJP #AmitShah #PoliticalNews

Abhijit Dipke का BJP पर बड़ा आरोप | #MaharashtraNews #AbhijitDipke #BJP #AmitShah...

Amravati में सड़क हादसों पर बड़ा एक्शन #AmravatiNews #RoadSafety #TrafficRules #Helmet #FakeHelmet

Amravati में सड़क हादसों पर बड़ा एक्शन #AmravatiNews #RoadSafety #TrafficRules #Helmet #FakeHelmet

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges