Published On : Tue, Sep 10th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: बाढ़ बारिश से कुदरत का कहर , हर तबाही का मंजर

नाले किनारे बनी दो मंजिला इमारत गिरने से बेटे की मौत-मां लापता ,पुल पार करते पेट्रोल टैंकर बह गया , गांव में घुसा पानी तो छत पर चढ़कर 3 ने बचाई जान
Advertisement

गोंदिया। मंगलवार 10 सितंबर देर रात अचानक बादल फटने जैसी गड़गड़ाहट और तेज आकाशीय बिजली चमक और आवाज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई , गोंदिया जिले में हुई भीषण बारिश से हर तरफ तबाही का मंजर है। यहां 245 मि.मी भयावह बारिश को बादल फटने जैसा ही बताया जा रहा है , गोंदिया शहर के हालात भी कुछ कम भयावह नहीं है सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान आज बंद कर दिए गए हैं। शहर को गांव से जोड़ने वाली कई मुख्य सड़कें बंद पड़ी हैं , बाढ़ ग्रस्त इलाकों तक राहत का सामान आपदा प्रबंधन विभाग की टीम द्वारा पहुंचा जा रहा है।

नदी नाले उफान पर आने से कई कच्चे घर बह गए हैं , दो मंजिला इमारत
भरभराकर गिरने से घर के मलबे में दबाकर युवक की मौत हो गई है जबकि उसकी मां लापता है।
महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ को जोड़ने नेशनल हाईवे क्रमांक 6 का देवरी चेक पोस्ट भी पानी में डूब चुका है , यहां के बाघ नदी पुल पर 4 फीट पानी चढ़े होने के बावजूद एक पेट्रोल टैंकर चालक ने पुल पार करने की चेष्टा
की नतीजतन टैंकर पानी में बह गया ।

अस्पतालों के वार्ड में बिस्तर तक पानी , स्वास्थ्य सेवाओं पर असर
गोंदिया शहर सड़कें तालाब में तब्दील हो गई है हर मोहल्ला पूरी तरह जलमग्न है ।
शहर के रानी अवंती चौक , न्यू लक्ष्मी नगर , बैंक कॉलोनी , महावीर कॉलोनी कुड़वा , गणेश नगर , सेल टैक्स कॉलोनी , संताजी नगर जैसे इलाकों के घरों में घुटनों तक पानी घुस गया है। नतीजतन लोगों की परेशानी बढ़ गई है तथा जनजीवन खासा प्रभावित है। शहर के रिंग रोड स्तिथ रानी अवंती चौक का यह इलाका जलमग्न है , निजी सहयोग हॉस्पिटल का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह से जलमग्न हो गया है अस्पताल के वार्ड से लेकर हर तरफ घुटने तक पानी ही पानी है यहां उपचार ले रहे हैं मरीज के बिस्तर तक पानी पहुंच चुका है। कमोबेश यही स्थिति सिविल लाइन के शासकीय बाई गंगाबाई जिला महिला अस्पताल की बनी हुई है , इस सरकारी अस्पताल में उपचार ले रहे हैं मरीजों पर आफत टूट पड़ी है , भारी बारिश के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर खासा असर पड़ा है।

Advertisement

फुलचुर नाले से सटकर बना दो मंजिला मकान गिरा , बेटे की मौत – मां लापता
शहर के फूलचुर इलाके में होंडा शोरूम के सामने स्थित रामेश्वरम कॉलोनी में नाले से सटकर बना एक दो मंजिला मकान भूस्खन के कारण धराशाही होकर नाले में जा समाया। गोंदिया दमकल विभाग के अधिकारी लोकचंद भंडारकर ने जानकारी देते बताया घटना दुर्गा पोहा वाला दुकान के पीछे सुबह 6 से 6:30 बजे के दरमियान घटित हुई , आनन फानन में अग्रवाल बजाज परिवार ने सूचना नगर परिषद दमकल विभाग को दी गई।
राहत बचाव कार्य के दौरान दो मंजला मकान के मलबे में फंसे 30 वर्षीय युवक के शव को बाहर निकाल लिया गया है जबकि घर में मौजूद उसकी मां अभी भी लापता है। गनीमत रही कि मृतक युवक के पिताजी सुबह सवेरे घर से बाहर निकल गए अन्यथा वे भी हादसे का शिकार हो जाते।
घर गृहस्थी का सामान कुछ मलबे में दबा है तथा कुछ फर्नीचर , सोफा टेबल , सिलेंडर ,फ्रिज , बाल्टी , जर्मन डब्बे ,कपड़े फुलचुर नाले में आई बाढ़ में बह गए है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग तथा दमकल विभाग की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी है।

गांव में घुसा पानी में तो मकान के छत पर चढ़कर 3 ने बचाई जान

गोंदिया जिले के देवरी , अर्जुनी मोरगांव , सड़क अर्जुनी , आमगांव , सालेकसा, तिरोड़ा , गोंदिया तहसील के हर गांव कस्बे में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है कल रात से शुरू हुई बारिश अभी भी हो रही है। देवरी तहसील के ग्राम शिरपुर में आई बाढ़ से समूचा गांव पानी से घिर गया लोगों ने अपने खाने-पीने का सामान छोड़कर गांव से पलायन शुरू किया इसी बीच 3 ग्रामवासी बाढ़ के बीच फंस गए , जलस्तर को बढ़ता हुआ देख वे मकान के स्लैब ( छत ) पर चढ़ गए , आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने मोटर बोर्ड की मदद से शिरपुर बांध ग्राम में राहत बचाव कार्य चलाया तथा बाढ़ में फंसे गंगाबाई देशाल सतनामी ( 40 ) , देशाल हरि सतनामी (45) तथा अनिल सूरजभान बागड़े (35) इन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अलर्ट रहने का अनुरोध करते हुए उफनते नदी नाले बांध तालाबों से दूरी बनाने की अपील जारी की है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.