Published On : Mon, Jan 9th, 2017

गोंदिया नगरपरिषद में भाजपा की सत्ता कायम

Advertisement
bjp-flag

Representational Pic


गोंदिया/ नागपुर
 : गोंदिया नगरपरिषद में भाजपा की सत्ता बरक़रार है। 42 नगरसेवकों वाली नगरपरिषद में भाजपा ने फिर एक बार कामियाबी हासिल की है। सोमवार को घोषित परिणाम में भाजपा को 18, काँग्रेस को 9, राष्ट्रवादी काँग्रेस को 7, शिवसेना को 2 बीएसपी को 5 सीटें मिलीं, जबकि एक सीट पर निर्दलीय नगरसेवक विजयी रहा। नगराध्यक्ष पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार अशोक इंगले 5 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से विजयी घोषित हुए। इस जीत के साथ ही बीजेपी नगरपरिषद में अपनी सत्ता रखने में कामियाब रही। फिलहाल बीजेपी के ही कशिश जैस्वाल नगराध्यक्ष थे।

गोंदिया को राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफूल्ल पटेल का गढ़ माना जाता रहा है। लेकिन पहले लोकसभा फिर विधानसभा हाल ही में विधानपरिषद और अब नगरपरिषद चुनाव के परिणाम पटेल और उनकी पार्टी की जमीन के गहरे तक खिसकने का संकेत दे रहे है। कभी सत्ता में रहने वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को नगरपरिषद चुनाव में तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ रहा है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.