Published On : Thu, Aug 29th, 2019

गोंदिया: पत्नी की चाहत में बेटे ने किया मां का कत्ल

Advertisement

गोंदियाः कलयुगी बेटा सलाखों के पीछे

गोंदिया: जिस मां ने उसे जन्म देकर संसार में लाया, पाला-पोसा और परवरिश कर बड़ा किया उसी कलयुगी बेटे ने पत्नी की चाह में मां का कत्ल कर दिया और जुर्म पर पर्दा डालने के लिए घर के पिछवाड़े शौचालय हेतु खोदे गए गड्ढे में मां की लाश डालकर उसके ऊपर ईंटें रखी दी लेकिन कहते है ना- जुर्म अपने निशान छोड़ जाता है, कमरे में खून के धब्बे और आरोपी के कदमों के निशान से वह पकड़ा गया और अब सलाखों के पीछे है।

इंसानियत को झंझोड़ देने वाली यह घटना सालेकसा थाने से 20 किमी दूर ठुबरूटोला (दर्रेकसा) में 27 अगस्त के दोपहर 3.30 बजे के दौरान घटित हुई जिसका खुलासा 8 अगस्त सुबह 10 बजे हुआ।

2 वर्ष पूर्व पत्नी घर छोड़ मायके चली गई थी
आरोपी संजय लिखन झलरिया (32) का विवाह कुछ वर्ष पूर्व हुआ था। काम धंधे पर ध्यान नहीं देने और आलस्य की वजह से उसकी पत्नी से अकसर अनबन होती थी। संजय झगड़ालू प्रवृत्ति का था और पत्नी के टोकने पर वह उससे उलझ पड़ता था। पति के व्यवहार से तंग आकर पत्नी 2 वर्ष पूर्व घर छोड़ मायके चली गई और उसने आने से ही इंकार कर दिया, जिसके बाद से संजय मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा और अपने स्वभाव व कर्मो का दोष मां महातीनबाई (65) पर मढ़ते हुए उसे घरेलू कलह के लिए जिम्मेदार बताता था और मेरी पत्नी को मायके से लेकर आ ? इस बात को लेकर अक्सर मां के साथ झगड़ा किया करता था।

Advertisement

हत्या कर मां की लाश शौचालय के गड्ढ़े में छुपायी
27 अगस्त मंगलवार को संजय का बड़ा भाई जो फारेस्ट डिपार्टमेंट में वनमजदूर है वह अपनी डियुटी पर चला गया। दोपहर 3 बजे घर के सभी सदस्य गांव से कुछ दूरी पर स्थित अपने खेत में पर्रा लगाने के लिए चले गए। घर पर संजय व उसकी मां ही मौजुद थी, आरोपी ने सूना मौका पाकर मां से झगड़ना शुरू किया तथा तू मेरी पत्नी को मायके से लेकर आ ? यह कहते हुए आक्रोशित हो उठा तथा कमरे में खुली पड़ी खटिया का गाता (पहिय्या) उठाया और वृद्ध मां के सिर के पिछले हिस्से पर दना-दन वार करते उसे ढेर कर दिया। मां की मृत्यु उपरांत आरोपी ने खून सन्नी लाश को मकान के पिछवाड़े में शौचालय निर्माण (टैंक) हेतु खोदे गए गड्ढे में डालकर उसके ऊपर ईंटें रखकर शव को ढक दिया और गांव में ही कहीं जाकर छिप गया जिसे पुलिस ने देर रात खोज निकाला। साथ ही हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का गाता भी पुलिस ने मौके से जब्त कर लिया है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे के मार्गर्शन में जांच शुरू हुई। घटनास्थल को देवरी के उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रशांत ढोके ने भेंट दी तथा इस प्रकरण के संदर्भ में मृतका के पति फिर्यादी लिखन सूखनलाल झलरिया (70 रा. ठुबरूटोला) की शिकायत पर आरोपी बेटे संजय के विरूद्ध धारा 302 हत्या तथा 201 सबूत नष्ट करने का जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। प्रकरण की जांच सालेकसा थाना प्रभारी राजकुमार डुणगे कर रहे है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.