Published On : Fri, Feb 14th, 2020

गोंदिया में मर्डर, बाजार बंद

Advertisement

गैंगवार की आशंका, हत्यारों को खोज रही पुलिस

गोंदिया :आज १४ फरवरी के रात ८ बजे बाजार में मर्डर की खबर आग की तरह फैली, हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल था, दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। हर एक-दूसरे से पूछने लगा, क्या हुआ? मर्डर हो गया- मर्डर हो गया?

Gold Rate
June 24 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,23,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कुल मिलाकर गोंदिया में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदत्तर हो चुकी है। यह घटना आपसी गैंगवार का नतीजा बतायी जाती है, जिस व्यक्ति का कत्ल हुआ है, उसका बेटा ९ माह पूर्व एक युवक के कत्ल के जुर्म में जेल में बंद बताया जा रहा है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारीनुसार घटना शाम ७ बजे के आसपास मुर्री-पिंडकेपार रोड पर स्थित खेत में घटित हुई। खेत मालक सुरेश यादव यह कृषि कार्य में व्यस्त था इसी दौरान ५-७ युवक दन-दनाते खेत में दाखिल हुए और एक ने अपने पास मौजुद पिस्टल से फायर खोल दिया। गोली, सुरेश यादव के सीने के पास लगी, वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि, खेत में मृतक के परिवार की एक महिला सदस्य मौजुद थी जो घटना की चश्मदीद बतायी जाती है। तत्काल गंभीर जख्मी सुरेश यादव (५०, रा. शंकर चौक, सिंधी कॉलोनी) को जिला केटीएस अस्पताल लाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में जिला केटीएस अस्पताल में जुटने लगी।

Advertisement

मृतक के सगे-संबंधी गोंदिया शहर थाना कोतवाली पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी के बाद पुलिस सावराटोली और मरारटोली क्षेत्र के कुछ इलाकों में दबिश देकर हमलावरों की खोजबीन में जुटी है।

इस घटना को ९ माह पूर्व नेहरू चौक पर हुए मर्डर की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है, लिहाजा पुलिस भी कहीं यह घटना आपसी पुरानी रंजिश और गैंगवार का नतीजा तो नहीं? इस दिशा में भी तफ्तीश कर रही है। बहरहाल समाचार लिखे जाने तक हमलावर पुलिस पकड़ से बाहर है और गोंदिया का बाजार बंद..।

रवि आर्य

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

रेशीमबाग परिसर के एक भोजनालय में हुई चोरी... #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested #stolen

रेशीमबाग परिसर के एक भोजनालय में हुई चोरी... #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested...

जीजा की गंदी नज़र ने तोड़ा रिश्तों का भरोसा... #nagpurnews #crime #newsupdate #dushkram

जीजा की गंदी नज़र ने तोड़ा रिश्तों का भरोसा... #nagpurnews #crime #newsupdate...

नागपुर में गिटार टीचर पर पोक्सो का केस  #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested #teacher

नागपुर में गिटार टीचर पर पोक्सो का केस #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested...

शादी में गया परिवार, पीछे से घर साफ ! #nagpurnews #crime #newsupdate #stolen #accusedarrested

शादी में गया परिवार, पीछे से घर साफ ! #nagpurnews #crime #newsupdate...

₹3.56 करोड़ से ₹125 करोड़! मुआवज़ा घोटाले का बड़ा दावा #newsupdate #news #maharashtra

₹3.56 करोड़ से ₹125 करोड़! मुआवज़ा घोटाले का बड़ा दावा #newsupdate #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges