Published On : Mon, Dec 30th, 2019

गोंदियाः चरित्र संदेह में कत्ल

Advertisement

निर्दयी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

गोंदिया: पत्नी के चरित्र पर लगातार शक को लेकर हुए विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार को ही बिखेर दिया।

पत्नी मंगला की निर्मम हत्या के जुर्म में जहां केशोरी पुलिस ने निर्दयी आरोपी पति रूपचंद राऊत को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं माँ की मौत तथा पिता के जेल चले जाने के बाद अब ३ मासूम बच्चे अनाथ हो चुके है क्योंकि ३ से ७ वर्ष उम्र के बच्चों का पालन-पोषण करने वाली माँ अब चल बसी है तथा हत्या के जुर्म में पिता हवालात में है और बच्चों के सामने अब उनके परवरिश और भरण-पोषण का संकट गहराया हुआ है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते बताया, हत्या की वजह चरित्र संदेह है। आरोपी रूपचंद यह मुलतः अर्जुनी मोरगांव तहसील के ग्राम झरपड़ा का निवासी है तथा आसपास के गांव में लगने वाले मंडई मेले और साप्ताहिक बाजार में ढोलकी बजाकर और करतब दिखाकर भीख मांगने का काम करता है। खुद का कोई घर नहीं है, इसलिए यह घुमंतू परिवार आसपास के गांव में जहां भी खुली जगह दिखी वहां अपना प्लास्टिक तालपत्री का तंबू लगा देते है।

Advertisement

ग्राम कनेरी में मंडई थी और आस-पास के गांव में भी साप्ताहिक बाजार था, इसलिए आरोपी रूपचंद यह पिछले ६-७ दिन से खुले खेत में तंबूू लगाकर डेरा डाले हुए था।

घटना २८ दिसंबर रात १२ बजे से रविवार २९ दिसंबर सुबह ७ बजे के दौरान ग्राम कनेरी में घटित हुई। आरोपी यह शराब के नशे में टुन्न होकर पहुंचा और बच्चों के सो जाने पर उसने पत्नी के साथ फसाद शुरू किया। आरोपी को संदेह था कि, उसकी पत्नी के किसी गैर मर्द के साथ अनैतिक संबंध है, इसी संदेह की आग में झूलसते हुए शक्की रुपचंद ने विवाद किया और आक्रोशित होकर पास पड़ी लाठी उठायी और पत्नी पर धावा बोला, आरोपी ने उसके सिर पर दनादन वार करते हुए उसे ढेर कर दिया। घटना की जानकारी सुबह गांव के पुलिस पाटिल ने थाने को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल लाठी भी जब्त कर ली। स्पॉट पंचनामा पश्‍चात मृतका मंगला (३० रा. झरपड़ा) का शव पोस्टमार्टम हेतु केशोरी के उपस्वास्थ केंद्र भेज दिया गया।

वैद्यकीय अधिकारी की प्राथमिक परीक्षण रिपोर्ट तथा फिर्यादी नानाजी लक्ष्मण पेंदाम (५० रा. केशोरी, त. अर्जुनी मोरगांव) की शिकायत के आधार पर केशोरी पुलिस ने आरोपी रूपचंद राऊत (३५ रा. झरपड़ा) के खिलाफ धारा ३०२ हत्या का जुर्म दर्ज कर उसे हवालात में डाल दिया है। आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। प्रकरण की जांच केशोरी थाना प्रभारी दिपक जाधव कर रहे है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.