Published On : Mon, Jun 13th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया नगर परिषद चुनावी ड्रा : ईश्वर चिठ्ठी ने पलटी किस्मत

Advertisement

आरक्षण ड्रा से कई संभावित उम्मीदवारों के राजनीतिक समीकरण बिगड़ गए

गोंदिया। आगामी दिनों में होने वाले हैं गोंदिया नगर परिषद चुनाव के लिए शहर के 22 प्रभागों के 44 वार्डों के लिए आज 13 जून सोमवार को आरक्षण ड्रा का पिटारा खुला।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गोंदिया नगर परिषद के मुख्य अधिकारी व प्रशासक करण चौहान तथा एसडीओ मैडम प्रर्वणी पाटील और गणमान्यों की उपस्थिति में नन्हे बच्चों के हाथों ईश्वर चिट्ठी (आरक्षण ड्रा ) निकाला गया इस दौरान गोंदिया नगर परिषद चुनावों से जुड़े आरक्षण को लेकर संभावित दावेदारों की धड़कन तेज होती गई।

महिला आरक्षित सीट को लेकर सबसे अधिक असमंजस की स्थिति बनी हुई थी ।

Advertisement

अब दावेदारी की कमान पति के हाथ में होगी या पत्नी के ? यह भी उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही साफ हो जाएगा।

अब शासन द्वारा तय तिथि के हिसाब से सूची जारी होगी।
15 जून को आरक्षण की अधिसूचना नागरिकों हेतु जारी की जाएगी, आरक्षण को लेकर नागरिकों हेतु आपत्तियां और सुझावों की अवधि 21 जून तक होगी।


24 जून को सूची संबंधी जानकारी नगर परिषद को भेजी जाएगी और 29 जून को स्वीकृति प्रदान कर कलेक्टर द्वारा आरक्षण ड्रा के अधिसूचना की जानकारी समाचार पत्रों और वेबसाइट द्वारा प्रकाशित की जाएगी।

गौरतलब है कि आरक्षण ड्रा को लेकर कई लोगों के राजनीतिक समीकरण बिगड़ गए हैं।

कयास लगाए जा रहे हैं कि गोंदिया नगर परिषद के चुनाव इस वर्ष अगस्त लास्ट या सितंबर में हो सकते हैं ?

आरक्षण ड्रा (ईश्वरीय चिठ्ठी ) के मुताबिक

प्रभाग क्र. : 01 सर्वसाधारण महिला + सर्वसाधारण
प्रभाग क्र. : 02 ST महिला + सर्वसाधारण
प्रभाग क्र. : 03 सर्वसाधारण महिला + सर्वसाधारण
प्रभाग क्र. : 04 सर्वसाधारण महिला + सर्वसाधारण
प्रभाग क्र. : 05 सर्वसाधारण महिला + सर्वसाधारण
प्रभाग क्र. : 06 सर्वसाधारण महिला + सर्वसाधारण
प्रभाग क्र. : 07 सर्वसाधारण महिला + सर्वसाधारण
प्रभाग क्र. : 08 सर्वसाधारण महिला + सर्वसाधारण
प्रभाग क्र. : 09 सर्वसाधारण महिला + सर्वसाधारण
प्रभाग क्र. : 10 सर्वसाधारण महिला + सर्वसाधारण
प्रभाग क्र. : 11 सर्वसाधारण महिला + सर्वसाधारण
प्रभाग क्र. : 12 सर्वसाधारण महिला + सर्वसाधारण
प्रभाग क्र. : 13 SC महिला + सर्वसाधारण
प्रभाग क्र. : 14 SC सर्वसाधारण + सर्वसाधारण महिला
प्रभाग क्र. : 15 SC महिला + सर्वसाधारण
प्रभाग क्र. : 16 SC सर्वसाधारण + सर्व. महिला
प्रभाग क्र. : 17 SC सर्वसाधारण + सर्व. महिला
प्रभाग क्र. : 18 SC सर्वसाधारण + सर्वसाधारण महीला
प्रभाग क्र. : 19 SC महिला + सर्वसाधारण
प्रभाग क्र. : 20 SC महिला + सर्वसाधारण
प्रभाग क्र. : 21 सर्वसाधारण महिला + सर्वसाधारण
प्रभाग क्र. : 22 SC महिला + सर्वसाधारण

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.