Published On : Wed, Aug 13th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: मोहगांव स्मार्ट ग्राम पंचायत को मिला ” बेशर्म का तोहफा “

8 महीने से सभा मंडप का काम अधूरा , नहीं किया तो कौन क्या करेगा ? उपसरपंच के बयान पर भड़के ग्रामीण
Advertisement

गोंदिया : गोंदिया जिले की स्मार्ट ग्राम पंचायत मोहगांव ( बुजुर्ग ) में आज सुबह ऐसा विरोध हुआ, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया , नाराज़ ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली के खिलाफ तूकड़ोजी चौक में बेशरम का पौधों को लगाकर सख्त संदेश दिया “काम नहीं तो बेशरम सही !”

भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

मामला है जनवरी 2025 से अधूरे पड़े सभा मंडप और सौंदर्यकरण कार्य का, जिसकी जिम्मेदारी ठेकेदार के रूप में ग्राम पंचायत के ही उपसरपंच कमलेश राहंगडाले पर है। ग्रामीणों का आरोप है कि आठ महीने बीत गए, लेकिन काम कछुए की चाल से भी धीमा, न मंडप तैयार हुआ, न चौक का सौंदर्यकरण, उल्टा तूकड़ोजी महाराज की प्रतिमा के आगे बारिश में पानी और गंदगी का अंबार लग गया।

Advertisement

क्या 15 अगस्त से पहले सभा मंडप और सौंदर्यीकरण का काम होगा पूरा ?

15 अगस्त नजदीक है, लेकिन बार-बार मौखिक और लिखित शिकायतों के बाद भी ग्रामीणों को सिर्फ टालमटोल जवाब मिले “हो जाएगा”, “कर लेंगे”, “नहीं तो तुम कर लो”, और यहां तक कि “नहीं भी किया तो कौन क्या कर लेगा” जैसे बयान ?
नतीजतन आज बुधवार 13 अगस्त सुबह ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत मुर्दाबाद, ठेकेदार उपसरपंच मुर्दाबाद, सरपंच मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बेशरम का रोपण किया और भ्रष्टाचार व लापरवाही के खिलाफ अनोखा विरोध दर्ज कराया।
अब सवाल उठ रहा है – क्या 15 अगस्त से पहले मंडप और सौंदर्यकरण का काम पूरा होगा या मोहगांव बुजुर्ग की स्मार्ट ग्राम पंचायत ‘स्मार्ट’ नाम भर की ही रह जाएगी ?

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.