Published On : Mon, Aug 2nd, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: रेसुब का मॉक ड्रिल , ट्रेनों में संदिग्ध वस्तुओं की जांच

Advertisement

नक्सल सप्ताह दौरान रेलवे स्टेशन में सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध

गोंदिया: अतिसंवेदनशील नक्सलग्रस्त गोंदिया जिले में सक्रिय 6 नक्सली दलम द्वारा पुलिस-नक्सलियों के बीच हिंसक मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की याद में प्रतिवर्ष 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीद सप्ताह मनाया जाता है।

Gold Rate
July 08 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 44,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,26,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस दौरान किसी अप्रिय हिंसक वारदात की आशंका के मुद्देनजर गोंदिया जिला पुलिस विभाग के साथ-साथ रेलवे पुलिस अलर्ट पर है।

Advertisement

नक्सल सप्ताह में बंदोबस्त के तहत रेलवे सुरक्षा बल (नागपुर) के मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ, सहायक सुरक्षा आयुक्त एस.डी. देशपांडे के मार्गदर्शन में रेलवे स्टेशन में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेते हुए मार्क ड्रिल चलायी गई।

रेसुब गोंदिया एंव शाखा रेलवे पुलिस तथा स्थानिक पुलिस ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन में गाड़ियों के पार्सल एंव लीज एसएलआर तथा पार्सल ऑफिस, सरक्यूलेटिंग एरिया, पार्किंग एरिया, वेटिंग हॉल सहित स्टेशन परिसर में औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्‍वान पथक एंव बम्ब खोजी दस्ते की मदद से संदिग्ध वस्तुओं की बारिकी से जांच की गई। साथ ही रेल यात्रियों को जागरूक करने हेतु रेल परिसर एंव ट्रेन में लावारिस मिलने वाले सामान तथा संदिग्ध वस्तुओं के मिलने पर तत्काल रेल प्रशासन एंव रेल पुलिस को सूचित करने का आव्हान किया गया और यात्रा के दौरान सावधानी बरतते के संबंध में भी उद्घोषणा की गई।

मॉक ड्रिल में रेसुब थाना गोंदिया के प्रभारी निरीक्षक नंद बहादुर , उपनिरीक्षक उषा बिसेन, प्रभारी निरीक्षक शा.रे. पुलिस श्रीमती अनिता खेडकर सहित स्टॉफ एंव लोकल पुलिस , रेसुब के श्‍वॉन एवं बम्ब खोजी दस्ता उपस्थित थे ।

रवि आर्य

Advertisement
5 मिनट का लोन बना ब्लैकमेलिंग का जाल #nagpurnews #crime #blackmail #fraud #playstore #application

5 मिनट का लोन बना ब्लैकमेलिंग का जाल #nagpurnews #crime #blackmail #fraud...

ओडिशा से नागपुर तक गांजा तस्करी का नेटवर्क बेनकाब ...#newsupdate #nagpurnews #breakingnews

ओडिशा से नागपुर तक गांजा तस्करी का नेटवर्क बेनकाब ...#newsupdate #nagpurnews #breakingnews

स्मार्ट मीटर हटाकर कार्यालय पहुंचे उपभोक्ता #smartmeterscam #electricity #bills #maharashtranews

स्मार्ट मीटर हटाकर कार्यालय पहुंचे उपभोक्ता #smartmeterscam #electricity #bills #maharashtranews

सोशल मीडिया पर नोटों की नुमाइश पड़ी भारी! #nagpurnews #crime #stolen #cash #newsupdate #socialmedia

सोशल मीडिया पर नोटों की नुमाइश पड़ी भारी! #nagpurnews #crime #stolen #cash...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 8 JULY 2026  #latestnews #newsupdate #topnews #top10 #maharashtranews

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 8 JULY 2026 #latestnews...

ऑटो चालक निकला शातिर लुटेरा! #nagpurnews #crime #loot #autorikshaw #accusedarrested

ऑटो चालक निकला शातिर लुटेरा! #nagpurnews #crime #loot #autorikshaw #accusedarrested

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges