Published On : Thu, Sep 2nd, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: विधायक डॉ. परिणय फुके महाराष्ट्र शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित

Advertisement

जिला शतरंज व क्रिकेट एसो. पदाधिकारियों ने दी बधाई

गोंदिया: महाराष्ट्र राज्य शतरंज असोसिएशन की ऑनलाईन मिटिंग का आयोजन किया गया जिसमें गोंदिया-भंडारा विधान परिषद सदस्य डॉ. परिणय फुके ने गोंदिया से इस मिटिंग में हिस्सा लिया साथ ही गोंदिया जिला शतरंज असो. के सचिव मुकेश बारई व अन्य पदाधिकारी भी इस ऑनलाइन मिटिंग में शामिल हुए।

इस आमसभा में हुए चुनाव में विधायक डॉ. परिणय फुके निर्विरोध अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।

Advertisement

महाराष्ट्र राज्य शतरंज एसोसिएशन के इस महत्वपूर्ण अध्यक्ष पद पर चयन होने पर गोंदिया के शतरंज व क्रिकेट पदाधिकारी राजु लिमये, नियाज शेख, प्रभाकरराव पालांदूरकर, शिखा पिपलेवार, सुंधाशु गायधने आदि ने डॉ. फुके को पुष्पगुच्छ देकर उन्हें बधाई दी।

साथ ही जिला शतरंज संघ के संरक्षक व पदाधिकारी- रवि आर्य, अजय गौर, दिपम पटेल, दिलीप जैन, श्रीमती भावना कदम, राजेंद्र रामानी, संतोश शर्मा, डॉ. नितीन कोतवाल, डॉ. अमित जायसवाल, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. कोमल अग्रवाल, शिशिर अग्रवाल, नरसिंग गहरवार, किशोर उपाध्याय, विवेक रामटेके, शुभम जायसवाल, मयुर गुप्ता आदि ने डॉ. परिणय फुके को शुभकामनाएं दी।

– रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.