Published On : Thu, Jan 23rd, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: दबंगों ने पहले हवाई फायर किया , फिर.. कनपटी पर बंदूक तानी और लूट ले गए आभूषण

देर रात शादी से लौट रहे परिवार को 3 बाइक सवार बदमाशों ने बनाया लूट का शिकार
Advertisement

गोंदिया । शादी से लौट रहे एक परिवार को लूटपाट की घटना का शिकार होना पड़ा है , तीन बाइक सवार बदमाशों ने जंगल के सुनसान रास्ते पर कार को अड़ाया और सड़क पर हवा में फायरिंग की , फिर डराते हुए कार के शीशे खोलने को कहते हुए कनपटी पर बंदूक तना दी और नगदी आभूषण की लूटपाट की घटना को अंजाम देकर रफू चक्कर हो गए।

घटना गोंदिया शहर से 15 किलोमीटर दूर गंगाझरी थाना क्षेत्र के जूनवानी से मंगेझरी जाने वाले मार्ग पर जंगल परिसर में 21 जनवरी के देर रात 11:45 से 22 जनवरी की अर्धरात्रि 12:30 बजे के दौरान घटित हुई। शिकायतकर्ता ने गंगाझरी थाना कोतवाली पहुंच आभूषण के साथ नगदी छीनने का भी जिक्र किया था वहीं पुलिस अब लुटेरों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है।

डेस्टिनेशन वेडिंग का बढ़ा क्रेज , पलाश रिसोर्ट गए थे डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन आज काफी ट्रेंड में है इस तरह की शादी को कपल्स के साथ उनके परिवार और रिश्तेदार किसी दूर जगह पर जाकर शादी रचाते हैं।

शादी किसी भी व्यक्ति के लिए यादगार पल होता है जिसे बहुत से लोग इंजॉय करने के लिए जंगल में जाकर शादी करने जैसे अलग-अलग तरीके खोजते हैं , ऐसा ही एक शादी समारोह खूबसूरत और रोमांटिक जगह पलाश रिसोर्ट में आयोजित था जिसमें शामिल होने के लिए तिरोड़ा के सुभाष वार्ड निवासी फिर्यादी गौरव सेवकराम निनावे (33) यह 21 जनवरी को अपने मित्र आकाश नंदरधने के साथ पलाश रिसोर्ट गए थे।

Advertisement


सुनसान जंगल में रास्ता भटके तो बदमाशों ने घेरा

विवाह समारोह निपटाने के बाद वे देर रात अपनी कार से वापस तिरोड़ा की ओर आ रहे थे लेकिन रास्ता भटक गए और जुनेवानी से मंगेझरी जाने वाले मार्ग पर सूनसान जंगल इलाके में पहुंच गए, इस दौरान सामने से आ रहे पल्सर बाइक सवार 3 युवकों ने उनकी कार को रोका और कार के शीशे नीचे उतरने के लिए कहा।

इतने में ही एक बदमाश ने बंदूक निकाल ली और हवा में गोली चलाकर फायरिंग की तथा फिर्यादी गौरव निनावे की कनपट पर बंदूक तान दी और जबरन गले में धारण ढ़ाई तोले की सोने की चैन (कीमत 1 लाख 20 हजार), दो सोने की अंगुठियां (60 हजार), एक चांदी का कड़ा (6500 रुपये) तथा एक अन्य सोने की अंगुठी (20 हजार) व नगद 18 हजार इस तरह कुल 2 लाख 45 हजार 500 रुपये का माल लूटकर तीनों आरोपी फरार हो गए।

लूट के शिकार पहुंचे थाने , मामला कराया दर्ज

लूट के शिकार फिर्यादी ने गंगाझरी थाने पहुंच 3 अज्ञात लूटेरों के खिलाफ अ.क्र. 17/25 की धारा 309 (4), 3 (5), 351 (2), सहकलम 3, 25 भारतीय हथियार कायदा के तहत मामला दर्ज कराया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया तथा सहायक पुलिस निरीक्षक वर्मा व उपविभागीय पुलिस अधिकारी साहिल झरकर ने घटनास्थल का दौरा किया।
बहरहाल मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.