Published On : Thu, Feb 22nd, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: बीमारी से परेशान अधेड़ कुएं में कूदा, दमकल विभाग ने किया रेस्क्यू

स्वास्थ्य संकट से घिरे व्यक्ति को तैरना नहीं आता था बावजूद इसके कुएं में पड़ी रस्सी बाल्टी से बच गई जान
Advertisement

गोंदिया। विगत 2 वर्षों से हाई ब्लड शुगर और यूरिन थैली के स्वास्थ्य संकट से घिरे 52 वर्षीय नानकराम मनुजा नामक व्यक्ति को एक समय लगा कि अब वह अच्छा जीवन नहीं जी सकता और उसके मन में आत्महत्या जैसे बुरे विचार आए इसके बाद वह 22 फरवरी गुरुवार की सुबह 7: 30 बजे अपने सिंधी कॉलोनी स्थित घर से निकला तथा गंज बाजार सब्जी मंडी स्थित पान लाइन जा पहुंचा और उसने आव देखा न ताव तथा शीतला माता मंदिर के ठीक सामने स्थित नगर परिषद के बड़े सार्वजनिक कुएं में छलांग लगा दी।

लेकिन कहावत है कि मौत से बड़ी जिंदगी होती है.. कुएं में जोरदार छापक की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार दौड़े वह डूबने लगा तो उसने कुएं में ( कुदरती ) पड़ी रस्सी बाल्टी पकड़ ली और कुएं में लगी लोहे की ग्रिल को भी पकड़ लिया , उसे तैरना नहीं आता था बावजूद इसके उसकी जान बच गई।

Gold Rate
July 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,19,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घटित हादसे की तुंरत जानकारी निलेश चुटे ( कपड़ा व्यवसाय ) ने श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष लोकेश कल्लू यादव को फोन पर दी उन्होंने तुरंत गोंदिया फायर ब्रिगेड को सूचित किया , अग्निशमन दल के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे कुएं में गिरे कारोबारी को बाहर निकालने के लिए सीढ़ी अंदर डाली गई तथा दमकल विभाग का एक कर्मचारी रस्सा बांधकर भीतर उतरा और एक अन्य रस्सा कुएं में गिरे व्यक्ति के कमर पेट कंधे पर बांधा गया इसके सहारे उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया तथा तत्काल एंबुलेंस बुलाकर पीड़ित नानकराम मनुजा को आगे के उपचार हेतु जिला केटीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

घटित इस प्रकरण के बाद बाजार परिसर के लोगों ने शिवसेना जिला प्रमुख पंकज यादव तथा पूर्व नगरसेवक लोकेश यादव से यह मांग की कि तत्काल ही कुएं पर जाली बिठा दी जाए ताकि इस तरह के घटना की दोबारा पुनरावृत्ति ना हो।

यादव बंधुओ ने तुरंत नगर परिषद वाटर सप्लाई अधिकारी से संपर्क साधा और उन्होंने आज ही कुएं का नाप लेकर लोह जाली बिठाने का आश्वासन दिया है साथ ही समर्सिबल पंप के सहारे कुएं के निकट एक पानी टंकी स्थापित कर उसमें नल लगाकर देने का भी ठोस आश्वासन दिया है।
बहरहाल कुएं में गिरे अधेड़ व्यक्ति की स्थिति स्थिर बताई जाती है।


रवि आर्य

Advertisement
गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए बना बाइक चोर, आरोपी गिरफ्तार ...#nagpurnews

गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए बना बाइक चोर, आरोपी गिरफ्तार ...#nagpurnews

सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी के घर में हुई चोरी का खुलासा #NagpurNews #CrimeNews #theft #CrimeBranch

सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी के घर में हुई चोरी का खुलासा #NagpurNews #CrimeNews...

गौरक्षण आश्रम के बाहर खड़ी कार का कांच तोड़कर चोरी ...#maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews

गौरक्षण आश्रम के बाहर खड़ी कार का कांच तोड़कर चोरी ...#maharashtranews #vidarbhanews...

इथेनॉल विवाद पर बढ़ा सियासी संग्राम #nagpurnews #ethenol #nitingadkari #bjp #cybercrime #latestnews

इथेनॉल विवाद पर बढ़ा सियासी संग्राम #nagpurnews #ethenol #nitingadkari #bjp #cybercrime #latestnews

स्मार्ट मीटर मुद्दे पर शिवसेना का ज्ञापन ... #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews #newsupdate

स्मार्ट मीटर मुद्दे पर शिवसेना का ज्ञापन ... #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews #newsupdate

नागपुर स्टेशन पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #RailwayNews #NagpurRailwayStation #TrainAccident #news

नागपुर स्टेशन पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #RailwayNews #NagpurRailwayStation #TrainAccident #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges