Published On : Thu, Oct 31st, 2019

गोंदियाः रन फॉर यूनिटी से एकता का संदेश

Advertisement

पुलिस संचालन परेड निकली, जवानों ने ली भाईचारे की शपथ

गोंदिया : भारत को विविधता में एकता के लिए दुनिया भर में जाना जाता है, यह हमारा गौरव व हमारी पहचान भी है। देश की अखंडता और रियासतों के एकीकरण में वल्लभभाई पटेल ने खासा योगदान दिया, इसलिए उन्हें लोह पुरूष कहा गया। इनकी 144 वीं जयंती मौके पर 31 अक्टूबर गुरूवार को एकता दौड़ (रन फॉर युनिटी) का आयोजन जिला पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे के मार्गदर्शन में किया गया।

Gold Rate
July 08 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 44,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,26,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शाम 4 बजे राष्ट्रीय संकल्प व एकता दिवस निमित्त इंदिरा गांधी स्टेडियम में सरदार वल्लभभाई पटेल के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनका अभिवादन अतिरिक्त कार्य. पुलिस उपअधीक्षक (मुख्य) जगदीश पांडे द्वारा किया गया तथा पुलिस निरीक्षक एम.बी. जाधव ने सरदार पटेल व स्व. इंदिरा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला तत्पश्‍चात पथ संचालन परेड को पुलिस अधिकारियों ने हरिझंडी दिखायी गई।

Advertisement

नगर भ्रमण को निकली पुलिस पथ संचालन परेड में 7 प्लाटून शामिल हुए, परेड की अगुवाई पुलिस बैंड ने की। पथ संचालन परेड स्टेडियम से नेहरू चौक, आंबेडकर चौक, जयस्तंभ चौक, गांधी प्रतिमा, गोरेलाल चौक, दुर्गा चौक, इसरका मार्केट चौक, बापूजी व्यायाम शाला, यादव चौक, अंडर ग्राऊंड, मालधक्का होते हुए राजलक्ष्मी चौक पहुंची जहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय एकता दिवस के शपथ का वाचन करते हुए परेड में शामिल सभी पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, होमगार्डस् इन्हें शपथ दिलायी गई।

एकता की मशाल लेकर खिलाड़ी दौड़े

राष्ट्रीय एकात्मता एंव सामाजिक एकता का संदेश देने के लिए जिला क्रीडा अधिकारी कार्यालय द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम से सुबह 7.30 बजे किया गया।

सरदार वल्लभभाई पटेल के तैलचित्र पर जिला खेल अधिकारी मुश्ताक सर ने माल्यार्पण किया तथा वरिष्ठ धावक मुन्नालाल यादव के हाथों मशाल प्रज्वलित कर राष्ट्रीय एकता दौड़ स्टेडियम से प्रारंभ हुई जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए रेलटोली के राजलक्ष्मी चौक पहुंची जहां वल्लभभाई पटेल को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए उपस्थित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी गई।

आयोजन के सफलतार्थ राज्य खेल मार्गदर्शन नाजुक उईके, खेल संगठक विशाल ठाकुर, अनिल सहारे, खेल शिक्षक मुजीब बेग, तायक्वांडो कोच निलेश फुलबांधे, सेपक टाकरा कोच संदीप मेश्राम, खेल शिक्षक कम्मू सर, स्नेेहदीप कोकाटे, रविना बरेले, दिपमाला मैडम, कटरे सर, कृष्णा विभार, शेखर बिरनवार, क्रिकेट कोच उपेंद्र थापा, रितिक कटरे, अनिल ऐलुरू, रवि रहांगडाले, राष्ट्रीय शालेय खिलाड़ी पूर्वा अग्रवाल, ओम भादुुपोते आदि ने सहकार्य किया।

रवि आर्य

Advertisement
5 मिनट का लोन बना ब्लैकमेलिंग का जाल #nagpurnews #crime #blackmail #fraud #playstore #application

5 मिनट का लोन बना ब्लैकमेलिंग का जाल #nagpurnews #crime #blackmail #fraud...

ओडिशा से नागपुर तक गांजा तस्करी का नेटवर्क बेनकाब ...#newsupdate #nagpurnews #breakingnews

ओडिशा से नागपुर तक गांजा तस्करी का नेटवर्क बेनकाब ...#newsupdate #nagpurnews #breakingnews

स्मार्ट मीटर हटाकर कार्यालय पहुंचे उपभोक्ता #smartmeterscam #electricity #bills #maharashtranews

स्मार्ट मीटर हटाकर कार्यालय पहुंचे उपभोक्ता #smartmeterscam #electricity #bills #maharashtranews

सोशल मीडिया पर नोटों की नुमाइश पड़ी भारी! #nagpurnews #crime #stolen #cash #newsupdate #socialmedia

सोशल मीडिया पर नोटों की नुमाइश पड़ी भारी! #nagpurnews #crime #stolen #cash...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 8 JULY 2026  #latestnews #newsupdate #topnews #top10 #maharashtranews

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 8 JULY 2026 #latestnews...

ऑटो चालक निकला शातिर लुटेरा! #nagpurnews #crime #loot #autorikshaw #accusedarrested

ऑटो चालक निकला शातिर लुटेरा! #nagpurnews #crime #loot #autorikshaw #accusedarrested

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges