Published On : Tue, Jan 6th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: 6 जनवरी को पत्रकार दिवस पर ” मीट-द-प्रेस ” , नगराध्यक्ष सचिन शेंडे आमने-सामने

दर्पण से डिजिटल दौर तक पत्रकारिता का सम्मान , मंच पर नगर परिषद नेतृत्व , जनता व पत्रकारों के सवालों का देंगे जवाब
Advertisement

गोंदिया। मराठी पत्रकारिता के जनक बाल शास्त्री जांभेकर द्वारा 6 जनवरी 1832 को प्रकाशित पहले मराठी अखबार ‘दर्पण’ से महाराष्ट्र में पत्रकारिता की नींव पड़ी , इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में हर वर्ष 6 जनवरी को ‘पत्रकार दिवस’ मनाया जाता है।
बाल शास्त्री जांभेकर के शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता, सामाजिक सुधार और राजकीय प्रगति में दिए गए अतुलनीय योगदान के सम्मान में प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया द्वारा प्रतिवर्ष पत्रकार दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
इसी क्रम में मंगलवार, 6 जनवरी 2026 को दोपहर 2:30 बजे से शासकीय रेस्ट हाउस के बड़े मीटिंग हॉल में ‘पत्रकार दिवस’ एवं ‘मीट-द-प्रेस’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

नगर विकास पर होगा नगराध्यक्ष सचिन शेंडे से सीधा संवाद

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस अवसर पर गोंदिया नगर परिषद के नवनिर्वाचित नगराध्यक्ष सचिन शेंडे, नगर परिषद के मुख्य अधिकारी संदीप बोरकर तथा जिला सूचना अधिकारी अंजू कांबले प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान नगराध्यक्ष सचिन शेंडे ‘मीट-द-प्रेस’ के तहत पत्रकारों व जनता के सवालों के सीधे जवाब देंगे और गोंदिया शहर के विकास की योजनाओं, प्राथमिकताओं और भविष्य की रूपरेखा साझा करेंगे , आयोजन को लेकर तैयारियां पूरीकर ली गई है ।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
पत्रकारिता के मूल्यों, संवाद और जनहित को समर्पित यह आयोजन गोंदिया के मीडिया जगत के लिए विशेष महत्व रखेगा।

रवि आर्य

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.