Published On : Sat, Jan 14th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: 15 जनवरी को मैराथन में दिखेगा जोश और ज़ज्बे का जुनून

रन फॉर आर्मी डे ' मैराथन को कामयाब बनाने के लिए IMA गोंदिया ने की तैयारियां पूर्ण
Advertisement

गोंदिया। देश में हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है , इस अवसर पर युवाओं को आर्मी में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘ रन फॉर आर्मी डे ‘ ( गोंदिया मैराथन ) का आयोजन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन गोंदिया (IMA ) द्वारा 15 जनवरी को किया गया है।

इस मैराथन में पहले रजिस्टर्ड होने वाले 1000 धावकों को मेडल एवं टी-शर्ट उपहार स्वरूप और उपलब्ध कराए जा रहे हैं। IMA गोंदिया के अध्यक्ष डॉ. विकास जैन की ओर से जानकारी देते बताया गया है कि- नेशनल आर्मी डे अवसर पर रविवार 15 जनवरी के सुबह 6 बजे स्थानीय इंदिरा गांधी स्टेडियम से ‘ विजय रन मैराथन ‘ को गोंदिया कलेक्टर चिन्मय गोतमारे हरी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर नगर परिषद मुख्य अधिकारी व प्रशासकीय अधिकारी करण चौहान, पोलीस उप अधीक्षक एस. बी ताजने , शहर थाना प्रभारी चंद्रकांत सूर्यवंशी , यातायात शाखा के पुलिस निरीक्षक महेश बंसोडे उपस्थित रहेंगे।

15 जनवरी के मैराथन को कामयाब बनाने के लिए IMA गोंदिया अध्यक्ष डाॅ. विकास जैन , सचिव डॉ. गौरव अग्रवाल , कोषाध्यक्ष डॉ. पियूष जयसवाल ने तैयारियां पूर्ण कर ली है।

Advertisement

गोंदिया मैराथन को तीन वर्गों की कैटेगरी में बांटा गया है

‘ विजय रन ‘ गोंदिया मैराथन को तीन वर्गों के कैटेगरी में बांटा गया है। 16 किलोमीटर की मैराथन में हिस्सा लेने वाले महिला और पुरुष धावकों की स्पर्धा को सुबह 6 बजे हरी झंडी दिखाई जाएगी । यह दौड़ इंदिरा गांधी स्टेडियम से शुरू होगी जो फुलचुर नाका , रिलायंस पेट्रोल पंप , जलाराम लॉन ,सारस चौक , कलेक्टर ऑफिस , राजाभोज चौक, फ्लाई ओवर ब्रिज से होते हुए वापसी इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेगी।

इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय महिला व पुरुष केटेगरी के खिलाड़ियों को प्रथम पुरस्कार 11,000 , द्वितीय 5000 तथा तृतीय 3000 राशि व मैडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा साथ ही प्रथम आए महिला व पुरुष धावक को साइकिल भी भेंट स्वरूप दी जाएगी।

दूसरी 8 किलोमीटर की मैराथन दौड़ इंदिरा गांधी स्टेडियम से सुबह 6:30 बजे शुरू होकर फूलचूर नाका , रिलायंस पेट्रोल पंप , जलाराम लॉन , सारस चौक पहुंचकर वापस इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेगी।

इस स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले प्रथम द्वितीय तृतीय महिला व पुरुष धावकों को 1100 , 5000 एवं 3000 रुपए की राशि व मैडल , सर्टिफिकेट पुरस्कार स्वरूप देकर सम्मानित किया जाएगा।

3 किलोमीटर की विजय रन मैराथन दौड़ इंदिरा गांधी स्टेडियम से सुबह 7 बजे शुरू होकर फूलचूर नाका से वापसी स्टेडियम पहुंचेगी। इस मैराथन में 12 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थी भी हिस्सा ले सकेंगे तथा पहले रजिस्टर्ड होने वाले 200 छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। आयोजकों की ओर से हिस्सा लेने वाले धावकों को t-shirts , फिनिशर मेडल , सर्टिफिकेट , हेल्थी ब्रेकफास्ट , मेडिकल असिस्टेंस , पोस्ट फिजियोथैरेपी जैसी सेवाएं भी प्रदान की जा रही है।
आइएमए गोंदिया के अध्यक्ष डॉ. विकास जैन एवं समस्त पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में धावकों से विजय रन गोंदिया मैराथन में शामिल होने की अपील की है।

बता दें कि मैराथन को कामयाब बनाने के लिए सिटी पुलिस व नगर परिषद विभाग द्वारा भी हर संभव सहयोग दिया जा रहा है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.